{"_id":"5c950f62bdec2213fc305ad6","slug":"191553272674-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने ही घर में अनदेखी की शिकार हुई नौशिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने ही घर में अनदेखी की शिकार हुई नौशिन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। प्रदेश भर में अपनी प्रतिभा का डंका बजा चुकी बिलासपुर की बेटी नौशिन को अपने ही जिला में अनदेखी का शिकार होना पड़ रहा है। हालांकि जिला में बेटी है अनमोल के नाम से बेटियों के लिए बड़ी योजनाएं चला रखी हैं लेकिन विडंबना यह है कि जब बेटी को आगे बढ़ाने की बात आती है तो यह प्रशासन पीछे हट जाता है।
मिस बिलासपुर, मिस हिमाचल और मिस क्यून ऑफ हिमाचल का खिताब अपने नाम कर चुकी नौशिन ने बताया कि उसके तमाम प्रयास के बाद भी राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले में प्रतिभा दिखाने का मौका नहीं दिया गया। नौशिन का कहना है कि उन्होंने नलवाड़ी मेले में प्रस्तुति के लिए मेला कमेटी से किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं मांगा था वह तो केवल शिव वंदना पर एक पंाच मिनट की प्रस्तुति देना चाहती थी।
उन्होंने कहा कि एक ओर मेला कमेटी स्थानीय कलाकारों को मौका देने की बड़ी बड़ी बातें करती है लेकिन जब मौका देने की बात आती है तो यही लोग पीछे हट जाते हैं। नौशिन ने बताया कि वह एक मुस्लिम समुदाय से संबंध रखती है लेकिन इसके बाद भी वह यहां शिव वंदना पर अपनी प्रस्तुति देना चाहती थी क्योंकि उन्होंने प्रदेश के विभिन्न मंचों पर कार्यक्रम पेश किए हैं लेकिन इस से बड़ी और क्या विडंबना होगी की उन्हें अपने ही घर में मंच नहीं मिल पा रहा ह्रै।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर बेटियों की ऐसी ही अनदेखी करनी है तो फिर बेटी है अनमोल जैसे कार्यक्रम करने की भी जिला प्रशासन को कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि वह शिमला, हमीरपुर, शिमला सहित अन्य जिलों में अपनी प्रस्तुतियां दे चुकी हैं।
------------------------