{"_id":"5bdf2d27bdec22696c1d2125","slug":"191541352743-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी के आदेश एक माह के अंदर सूचना दे डीएसपी घुमारवीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी के आदेश एक माह के अंदर सूचना दे डीएसपी घुमारवीं
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। फोरलेन विस्थापित एवं प्रभावित समिति के महासचिव और पूर्व सैनिक मदनलाल की आरटीआई की तीन अपीलों का निपटारा करते हुए एसपी बिलासपुर ने डीएसपी घुमारवीं को एक माह के अंदर जानकारी देने के आदेश दिए हैं। वहीं यह भी कहा है कि अगर उनके पास पूछे गए सवालों से संबंधित सूचना नहीं है तो इसका भी जवाब प्रार्थी को एक माह के अंदर दें।
गौरतलब है कि कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन निर्माण में कार्यवाहक थाना प्रभारी व थाना प्रभारी ने आरोप लगाए थे कि मदनलाल फोरलेन के कार्यों में बार-बार बाधा उत्पन करता रहता है और आपराधिक बल का प्रयोग करता रहता है तथा कार्य को प्रभावित करता रहता है। अपने बयानों में यह भी कहा था कि जो जमीन भारतीय राजमार्ग के नाम हस्तांतरित हुई है, उस जमीन में जब फोरलेन कंपनी कार्य करती है तो मदनलाल उस कार्य में बाधा पैदा करता है। इन्हीं उपरोक्त विषयों को आधार मानते हुए समिति के महासचिव व पूर्व सैनिक मदनलाल ने इनके बारे में जानकारी मांगी थी।
मदन लाल का कहना है कि आजतक न तो उनकी जमीन की निशानदेही हुई है और न रोड अलाइनमेंट प्लान में आ रही है, न भू अधिग्रहण प्लान में आ रही है। इसके अलावा न राजस्व विभाग अधिकृत भूमि के बारे में बता पाया है। ऐसे में दोनों थाना प्रभारी किन तथ्यों के आधार पर अधिकृत भूमि की पुष्टि कर रहे हैं।
विज्ञापन
-----------------------