फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   स्टेट हॉस्टल में रखा जा रहा सफाई का पूरा ध्यान

स्टेट हॉस्टल में रखा जा रहा सफाई का पूरा ध्यान

Tue, 24 Jul 2018 11:07 PM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
स्टेट हॉस्टल में रखा जा रहा सफाई का पूरा ध्यान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। साई हॉस्टल में खिलाड़ियों के डेंगू की चपेट में आने से अब बिलासपुर में चल रहे स्टेट हॉस्टल में कोई खिलाड़ी डेंगू की चपेट में न आए इसके लिए साफ-सफाई के पुख्ता प्रबंध करना शुरू कर दिया है। खिलाड़ियों को भी यहां पर साफ-सफाई रखने, सुबह-शाम पूरा शरीर ढक कर बाहर निकलने को कहा जा रहा है।
जिला खेल अधिकारी श्यामलाल कौंडल का कहना है कि अभी तक स्टेट हॉस्टल से एक भी खिलाड़ी को डेंगू का बुखार नहीं हुआ है। इनका कहना है कि खिलाड़ियों को डेंगू न हो इसके लिए साफ-सफाई के पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

खिलाड़ियों को भी कहा जा रहा है कि वह अपने आप को मच्छरों को काटने से बचाएं, सुबह और शाम मैदान जाते समय शरीर को पूरा ढक कर ही जाएं ताकि डेंगू के मच्छरों के काटने से बचा जा सके। इसके अलावा हॉस्टल के आसपास साफ-सफाई भी रखी जा रही है। कहीं भी किसी तरह का पानी खड़ा नहीं होने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा आसपास कीटनाशक दवाइयों का भी छिड़काव हॉस्टल के आसपास किया जा रहा है। स्टेट हॉस्टल में इस समय 55 खिलाड़ी रहते हैं, जो यहां पर विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण लेते हैं। इसमें से 22 छात्रा और 33 छात्र खिलाड़ी हैं। जिला खेल अधिकारी श्यामलाल कौंडल ने बताया कि स्टेट हॉस्टल में साफ-सफाई का पूरा ध्यान दिया जा रहा है। खिलाड़ियों को भी मच्छरों को लेकर जागरूक किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed