फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बिना विरेफिकेशन के प्रवासियों को रखने पर नपेंगे भवन मालिक

बिना विरेफिकेशन के प्रवासियों को रखने पर नपेंगे भवन मालिक

Sat, 21 Jul 2018 08:36 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
बिना विरेफिकेशन के प्रवासियों को रखने पर नपेंगे भवन मालिक

विज्ञापन
बिना जांच के प्रवासियों को रखने पर नपेंगे भवन मालिक
चोरी और अन्य वारदातों को अंजाम दे रहे बाहर से आने वाले प्रवासी
अमर उजाला ब्यूरो
बरठीं (बिलासपुर)। बरठीं और आसपास के क्षेत्रों में दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे चोरी के मामलों में प्रवासी लोगों के संलिप्त होने पर पुलिस विभाग ने उनको बिना किसी जांच के रहने के लिए कमरा देने वाले भवन मालिकों पर कार्रवाई का मन बना लिया है।
तलाई थाना के एसएचओ श्याम प्रसाद शर्मा ने कहा कि बरठीं व आसपास के क्षेत्रों में जितने भी चोरी से संबंधित मामले हो रहे हैं उनमें अधिकतर मामलों में प्रवासी लोगों की ही मौजूदगी देखी जा रही है। जब भी पुलिस टीम जांच के लिए जा रही है तो प्रवासी लोग अपना स्थान छोड़कर कहीं और जगह चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। जब पुलिस विभाग उनको आसरा देने वाले भवन मालिकों से उनकी जानकारी मांग रहा है तो उन्हें उनके बारे में कोई भी जानकारी प्राप्त नहीं होती।
विज्ञापन

प्रवासी मजदूरों को किराये पर रखने वाले भवन मालिकों को चेताया कि अगर उन्होंने बिना किसी जांच के तथा उनकी पानी, शौचालय सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाए बिना उन्हें अपने मकान में किराये पर रखा तो प्रवासी मजदूरों के ऊपर बाद में कार्रवाई होगी, पहले भवन मालिक पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले बरठीं के संगास्वी तथा सुन्हाणी में कुछ प्रवासी मजदूरों ने कुछ घरों में सेंध मारी तथा पुलिस विभाग ने जब उन किराये पर रखे गए प्रवासी मजदूरों की जानकारी हासिल करनी चाही तो पुलिस के हाथ खाली ही रहे। यहां तक कि उन प्रवासी मजदूरों का पंजीकरण भी नहीं हुआ था तथा भवन मालिक भी उनको अच्छी तरह से पहचानता भी नहीं था। अब शाहतलाई थाना क्षेत्र में आने वाले क्षेत्र में कोई भी बिना जांच के किसी प्रवासी मजदूर को किराये पर रखेगा तो सबसे पहले मकान मालिक के खिलाफ ही कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
------------------
...मंगल ठाकुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed