फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   दुकान में घुसकर सर्राफा कारोबारी को दौड़ाकर पीटा

दुकान में घुसकर सर्राफा कारोबारी को दौड़ाकर पीटा

Sun, 15 Jul 2018 01:12 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
दुकान में घुसकर सर्राफा कारोबारी को दौड़ाकर पीटा
केमरी। केमरी थाना क्षेत्र में डंडिया चौराहे पर कुछ लोगों ने रंजिशन एक सर्राफ व्यवसायी को सरेआम रोड पर दुकान में घुसकर मारापीटा, जिससे बाजार में दहशत मच गई। आरोप है कि दुकान में तोडफ़ोड़ भी की है। इस दौरान बीच बचाव करने वालों को भी पीटा गया। सर्राफ की दुकान में दिनदहाड़े लूट की खबर से पुलिस में भी हड़कंप मच गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम सुनारखेड़ा निवासी विनोद कुमार गंगवार की ग्राम रास डंडिया चौराहे पर सर्राफ की दुकान है। दुकान स्वामी के मुताबिक, शनिवार की शाम करीब चार बजे दुकान स्वामी डंडिया गांव से तकादा करने के बाद अपनी दुकान पर जा रहा था। आरोप है कि चौराहे स्थित एक होटल पर डंडिया निवासी एक व्यक्ति अपने कुछ साथियों के साथ बैठा था। आरोपी ने सर्राफ व्यवसायी को आवाज लगाकर बुलाया, मगर दुकान स्वामी नहीं रुका। आरोप है कि आरोपी ने अपने तीन अन्य साथियों की मदद से दुकानदार को सड़क पर सरेआम मारापीटा। इस दौरान दुकान स्वामी भागकर अपनी दुकान में घुस गया। इस बीच हमलावर उसकी दुकान में घुस गए और सरेआम पीटने लगे। इस बीच दुकान में सामान की भी तोडफ़ोड़ हो गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सर्राफ व्यवसायी को लेागों ने बचाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उन्हें भी पीटा। इस दौरान चौराहे पर भगदड़ मच गई और दहशत भरा माहौल हो गया। सर्राफ की दुकान में लूटपाट होने की सूचना पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने खबर लिखने तक रिपेार्ट दर्ज नहीं की है। थाना प्रभारी एसके वर्मा का कहना है कि मामला आपसी लेनदेन का है, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed