{"_id":"5b38e6684f1c1b8c668b4e01","slug":"191530455656-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईमानदारी व मुस्तैदी से कार्य करे अधिकारी: महेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईमानदारी व मुस्तैदी से कार्य करे अधिकारी: महेंद्र सिंह
Updated Sun, 01 Jul 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगल ठाकुर
बरठीं (बिलासपुर)। जिला स्तरीय दूसरे जनमंच कार्यक्रम में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई है। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह के सामने जैसे ही लोगों ने कहा कि आईपीएच अधिकारियों के सुस्त रवैये के कारण पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है, जिस पर मंत्री ने कड़ा संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के निपटारे के लिए मुस्तैदी एवं ईमानदारी से कार्य करने की नसीहत दी। मंत्री ने कहा कि अधिकारी लोगों से जुड़कर उनकी समस्याओं का निदान करें।
कार्यक्रम के दौरान लोगों और अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच कार्यप्रणाली को लेकर कहासुनी भी हुई लेकिन मंत्री के बीच हस्तक्षेप से चलते लोगों की समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग व निर्धारित समय में पूरा करने का आदेश अधिकारियों को दिए गए।
रविवार को बरठीं कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित जिला स्तरीय जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह ने विभागीय अधिकारियों को कहा कि वह लोगों की समस्याओं के निदान के लिए आनाकानी का रवैया अख्तियार न करें बल्कि सीधे लोगों से जुड़कर उनकी समस्याओं का तुरंत हल करें। उल्लेखनीय है कि इस प्रकार का यह दूसरा जनमंच का कार्यक्रम बरठीं में आयोजित किया गया जिसमें झंडूता विधानसभा क्षेत्र की लगभग 39 पंचायतों सहित अन्य विधानसभा क्षेत्रों के लोग अपनी समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए थे। कार्यक्रम में लोगों द्वारा सबसे ज्यादा पेयजल समस्याओं के बारे में मंत्री को अवगत करवाते हुए कहा कि आईपीएच महकमे के सुस्त रवैये के कारण पेयजल समस्या दिनों दिन गंभीर होती जा रही है जिस कारण उनको पेयजल के लिए इधर से उधर भटकना पड़ रहा है। इस मौके पर लगभग 200 शिकायती पत्रों का मौके पर निपटारा किया गया जिसमें अधिकतर सिंचाई एवं जन-स्वास्थ्य विभाग से संबंधित मामले थे। स्थानीय बरठीं बाजार के सौंदर्यींकरण, शौचालय व सिविल चिकित्सालय की हालत सुधारने के लिए भी ग्रामीणों ने गुहार लगाई है।
विज्ञापन
इस मौके पर स्थानीय विधायक जीतराम कटवाल, घुमारवीं के विधायक राजेंद्र गर्ग, जिलाधीश विवेक भाटिया ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश गौतम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागमल ठाकुर, एसडीएम झंडूता नवीन शर्मा, विकास खंड अधिकारी झंडूता विकास शर्मा सहित जिला स्तर के सभी अधिकारियों ने भाग लिया।
----------------.