{"_id":"5af5c7ef4f1c1bcf408b4742","slug":"191526056943-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में जा गिरा ट्रक, चालक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में जा गिरा ट्रक, चालक गंभीर
Updated Fri, 11 May 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
स्वारघाट में कार को बचाने वक्त खाई में गिरा ट्रक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
स्वारघाट (बिलासपुर)।
चंडीगढ़-मलानी नेशनल हाईवे पर स्वारघाट के पास धारकांशी में एक ट्रक सैलानियों से भरी कार को बचाने के प्रयास में खाई में जा गिरा। इस हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जबकि कार में सवार पांच लोग बाल-बाल बच गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंच गया। उधर, पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। खबर की पुष्टि एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने की है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक नंबर पीबी 08सी5991 फीड लाद कर चंडीगढ़ से घुमारवीं की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से पर्यटकों की कार नंबर डीएल1 एनए1141 मनाली से चंडीगढ़ की ओर आ रही थी। हालांकि, इस सड़क दुर्घटना में पर्यटकों की कार को भी थोड़ा सा नुकसान हुआ है। कार में सवार पांच लोग कार चालक श्रीवास्तव पुत्र बाला राममूर्ति निवासी बाबा नगर चौथी गली वलीन नकम चेन्नई अपनी पत्नी, माता-पिता और भाई के साथ घूमने आए हुए थे। हालांकि, इस हादसे में सभी बाल-बाल बच गए हैं। जबकि, ट्रक चालक जगतार सिंह पुत्र बैहल सिंह निवासी ट्रंजी खेड़ा संगरूर पंजाब गंभीर रूप से घायल है। उधर, स्वारघाट पुलिस थाना के प्रभारी एसएचओ राजेश पराशर ने बताया कि कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकद्दमा स्वारघाट पुलिस थाने में दर्ज किया गया है। दोनों वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। जबकि, घायल का उपचार अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।