{"_id":"5ad101e44f1c1b62098b465e","slug":"191523646948-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग की चिंगारी से सेलर व ग्रामीण का घर हुआ राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग की चिंगारी से सेलर व ग्रामीण का घर हुआ राख
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आग की चिंगारी से सेलर व ग्रामीण का घर हुआ राख
बिलासपुर (रामपुर)। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की शाम अचानक तेज हवा से आई आग की चिंगारी से एक ग्रामीण के सेलर व घर में आग लग गई, जिसके कारण 19 हजार रुपये की नगदी समेत करीब एक लाख रुपये का नुकसान हो गया। फायर बिग्रेड ने पहुंचकर बमुश्किल आग पर काबू पाया।
क्षेत्र के ग्राम चौकोनी निवासी अरविंद कुमार का गांव में ही धान निकालने का सेलर है। शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे अचानक कहीं से तेज हवा में उड़कर आई आग की चिंगारी उसके सेलर के छप्पर में लग गई, जिसके कारण कुछ ही देर में आग ने विकराल रुप ले लिया। आग लगते ही सेलर स्वामी की चीख पुकार पर तमाम ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, मगर तेज हवा ने आग को पड़ोसी सुख लाल के घर में भी पहुंचा दिया। ग्राम प्रधान जसपाल सिंह ने तत्काल घटना की सूचना तहसील मुख्यालय को दी। सूचना पाकर फायर बिग्रेड भी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया। किसी तरह आग को करीब दो घंटे में बुझाया जा सका। आग की चपेट में आने से अरविंद की चक्की में रखे 11 हजार व सुखलाल के घर में रखे आठ हजार रुपये तथा कपड़े, अनाज, घरेलू सामान समेत करीब एक लाख रुपये का माल जलकर राख हो गया। राजस्व कर्मियों ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। एसडीएम डीएस गुप्ता ने बताया कि जांच कराई जा रही है।