फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बंदला में पर्यटकों को मिलेगी टेंट रेस्तरां की सुविधा

बंदला में पर्यटकों को मिलेगी टेंट रेस्तरां की सुविधा

Mon, 10 Dec 2018 11:39 PM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
बंदला में पर्यटकों को मिलेगी टेंट रेस्तरां की सुविधा

विज्ञापन
बंदला में पर्यटकों को मिलेगी टेंट रेस्तरां की सुविधा
वन विभाग बंदलाधार में स्थापित करेगा पांच टेंट रेस्तरां
जल्द ही बंदला में साइट फाइनल करेगा वन विभाग
पर्यटक टेंट रेस्तरां की ऑनलाइन कर सकेंगे बुकिंग
शुभम राही
बिलासपुर। वन विभाग पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही बंदलाधार पर टेंट रेस्तरां बनाने जा रहा है। बिलासपुर में पहली बार वन विभाग इस तरह की सुविधा पर्यटकों को देने जा रहा है। इस सुविधा से न कि पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि यहां के ग्रामीणों को रोजगार का अवसर भी प्राप्त होगा। इस संदर्भ में वन विभाग जल्द ही बंदलाधार में साइट चिहिन्त करने जा रहा है। साइट बढ़िया होने पर जल्द ही इसका बजट तैयार करके शिमला निदेशालय को भेजा जाएगा जिसके बाद तुरंत इस कार्य को आरंभ कर दिया जाएगा। इस खबर की पुष्टि वन अरण्यपाल आरएस पटियाल ने की। उन्होंने बताया कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यह सुविधा शुरू की जा रही है।
बता दें कि बिलासपुर में बंदलाधार पर एक निजी व्यक्ति द्वारा इस तरह की सुविधा दी जाती थी जिसके चलते वन विभाग ने भी सरकारी स्तर पर इस तरह की सुविधा देने के लिए योजना तैयार कर ली। वन निदेशालय से स्वीकृति मिलने के बाद विभाग को इस कार्य को शुरू करने के लिए हरी झंडी मिल गई। इसके चलते वह जल्द ही यहां पर यह कार्य आरंभ करने जा रहे हैं।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारी के अनुसार जल्द ही इस टेंट रेस्तरां की बुकिंग के लिए एक वेबसाइट भी बनाई जाएगी ताकि पर्यटक घर बैठे ही इन रेस्तरां की बुकिंग कर सके और इस सुविधा का लाभ उठा सकें। विभाग का कहना है कि अभी तक वह सिर्फ 4 से 5 टेंट लगाएंगे। इसके बाद वह पर्यटकों की संख्या देखेंगे। इस दौरान अगर पर्यटन की संख्या बढ़ती है तो वह टेंटों की संख्या को बढ़ा देंगे ताकि पर्यटक को अधिक से अधिक बढ़ावा दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट...
फारेस्ट गार्ड टेंट रेस्तरां में होंगे तैनात
बंदलाधार में बनने वाले टेंट रेस्तरां में वन विभाग के कर्मचारी तैनात रहेंगे। वह पर्यटकों को हर सुविधा उक्त स्थान पर मुहैया करवाएंगे। वहीं, इस सुविधा से बंदलाधार के ग्रामीणों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। अगर वह वहां पर कोई कार्य शुरू करना चाहते हैं तो पर्यटकों के आने से उनको अधिक फायदा मिलेगा। बंदलाधार में जल्द ही 4 से 5 टेंट रेस्तरां बनाएं जाएंगे। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यह कार्ययोजना तैयार की गई है। जल्द ही साइट का दौरा किया जाएगा और साइट चिहिन्त करके यह कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।
आरएस पटियाल, वन अरण्यपाल बिलासपुर
----------------------
...शुभम राही
---------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed