फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   वेतन की मांग को लेकर श्रमिकों ने सीए का घेराव कर किया प्रदर्शन

वेतन की मांग को लेकर श्रमिकों ने सीए का घेराव कर किया प्रदर्शन

Sun, 09 Sep 2018 12:44 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
वेतन की मांग को लेकर श्रमिकों ने सीए का घेराव कर किया प्रदर्शन
बिलासपुर। रुद्रबिलास किसान सहकारी चीनी मिल के श्रमिकों ने छह माह से वेतन न मिलने का आरोप लगाते हुए मिल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्य लेखाकार का घेराव भी किया। लेखाकार ने उन्हें शीघ्र ही वेतन दिलाने का आश्वासन दिया। कर्मियों ने सोमवार से हड़ताल पर जाने की घोषणा की है।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर चीनी मिल के तमाम कर्मचारी प्रशासनिक भवन के सामने एकत्र हुए। उन्होंने छह महीने से वेतन न मिलने पर मिल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों का कहना था कि वेतन न मिलने से उनके सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है, जिससे परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच चुके हैं। इसके बाद कर्मियों ने मुख्य लेखाधिकारी सुरेंद्र कुमार से उनके कार्यालय में पहुंचकर बातचीत की लेखाधिकारी द्वारा वेतन फिलहाल धन के अभाव में न देने की बात की तो कर्मचारी भड़क गए। उन्होंने सीए का घेराव कर हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

कर्मियों का कहना था कि वेतन के अभाव में उनके परिवार के लोगों की भूखों मरने की नौबत आ गई है वह लोग जेवर आदि बेचकर राशन ला रहे हैं और वह उन्हें वेतन बीते छह माह से नहीं दे रहे हैं, जिससे वह लोग बेहद परेशान हैं। सीए ने सभी को शांत करते हुए कहा कि वह शासन से धन मंगाने के लिए प्रयासरत हैं और शीघ्र ही धन के आने की संभावना है और धन के आते ही सभी को वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा। सीए के आश्वासन के बाद भी श्रमिक नहीं माने और उनके कार्यालय से हंगामा करते हुए प्रशासनिक भवन के सामने पहुंच गए और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। श्रमिकों ने वेतन न मिलने पर सोमवार से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में सरवन सिंह, लवप्रीत सिंह, अमरीक सिंह, परमजीत सिंह, हरिओम, बअमरजीत सिंह, गुरदीप सिंह आदि मुख्य थे। मिल के प्रधान प्रबंधक डीपी सिंह ने बताया कि शासन से भुगतान मिलने पर वह शीघ्र ही कर्मियों को वेतन दे देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed