{"_id":"5b75b68342c79260f915e227","slug":"181534441091-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर सेंटर गई नाबालिग नहीं लौटी घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंप्यूटर सेंटर गई नाबालिग नहीं लौटी घर
Updated Thu, 16 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। घुमारवीं थाना के तहत तहत आने वाले अंदरोली गांव की एक नाबालिग कंप्यूटर सेंटर से घर नहीं लौटी है। नाबालिग के परिजनों ने घुमारवीं थाना में किसी अंजान शख्स पर उनकी बेटी को अगवा करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के पास दी शिकायत में परिजनों ने कहा है कि उनकी बेटी 15 अगस्त को सुबह कंप्यूटर सीखने के लिए बरठीं गई थी लेकिन शाम तक भी वह घर नहीं लौटी है। परिजनों का कहना है कि उन्होंने उसे फोन भी किए व उसे उसके दोस्तों के यहां भी तलाश किया लेकिन उसका कोई पता नहीं चला है। परिजनों ने थाना में आकर आरोप लगाया है कि कोई उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है। जिसके बाद घुमारवीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने नाबालिग के परिजनों के बयान पर मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।