{"_id":"5b6470584f1c1bed5e8b6e9e","slug":"181533309016-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी डॉक्टर कर्तव्यनिष्ठा से करें लोगों की सेवा : सुभाष ठाकुर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी डॉक्टर कर्तव्यनिष्ठा से करें लोगों की सेवा : सुभाष ठाकुर
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
डॉक्टर
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। सदर के विधायक सुभाष ठाकुर ने कहा कि बिलासपुर जिला के लोगों को अब स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं मिलना शुरू हो गई हैं। जिला क्षेत्रीय अस्पताल में डॉक्टरों की रिक्तियों को भर दिया गया है। सभी विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सक क्षेत्रीय अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विधायक सुभाष ठाकुर क्षेत्रीय अस्पताल प्रशासन के साथ समीक्षा बैठक के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने सभी डॉक्टरों से आग्रह करते हुए कहा कि पूर्व में इस अस्पताल के बारे में जो भी अविश्वास का माहौल पैदा हुआ था उसको अपनी सेवाओं से बहाल करने की कोशिश करें ताकि लोगों को राहत मिल सके और उन्हें स्वास्थ्य सेवा लेने के लिए दूसरे अस्पतालों का रुख न करना पड़े।
उन्होंने डॉक्टरों से आग्रह किया की कर्तव्यनिष्ठा के साथ लोगों की सेवा करें। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए की सभी नए डॉक्टरों के लिए रहने की उचित व्यवस्था का प्रबंध करें ताकि वह अपने कार्य को और अधिक बेहतर ढंग से कर सकें।
विज्ञापन
इससे पहले विधायक ने बिलासपुर के चंगर सेक्टर में योजना विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों के लिए बेहतर आवासीय सुविधा प्रदान करने के लिए लगभग 25 लाख रुपये लागत से नवनिर्मित आवासीय भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. वीके चौधरी, एमओएच डॉ.परविंद्र शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आहलुवालिया, मंडला अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, आशीष ढिल्लो के अतिरिक्त सभी चिकित्सक अधिकारी उपस्थित रहे।
------------