{"_id":"5b465dd54f1c1bbd248b5cf1","slug":"181531338197-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध के बीच हाईवे से हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोध के बीच हाईवे से हटवाया अतिक्रमण
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर (रामपुर)। एसडीएम डीएस गुप्ता ने बुधवार को पुलिस बल के साथ हाईवे समेंत नगर के तमाम मार्गों से अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान पुलिस ने विरोध करने वाले अतिक्रमणकारियों को हड़काकर शांत कर दिया।
बुधवार को एसडीएम व ईओ वेदप्रकाश के साथ कोतवाली पहुंचे। इसके बाद कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र पाल सिंह के साथ पुलिस ने नैनीताल हाईवे पर नगर के मुख्य चौराहे, माठखेड़ा रोड, पुरानी तहसील रोड समेंत तमाम मार्गों से अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान कुछ अतिक्रमण करने वालों ने अभियान का विरोध किया तो पुलिस ने हड़काकर सभी को शांत कर दिया। नगरपालिका प्रशासन की पूर्व चेतावनी के कारण तमाम अतिक्रमणकारियों ने हाईवे किनारे से अतिक्रमण स्वयं ही हटा लिया था। फिर भी जमें हुए स्थायी अतिक्रमणकारी पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती बने रहे। प्रशासन ने उन्हें चेतावनी देकर स्वयं ही अतिक्रमण हटाने को कहा। एसडीएम ने बताया कि अभियान अभी और भी चलाया जाएगा।