{"_id":"5b3b868a4f1c1b98468b45fe","slug":"181530627722-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप मंडल में आपदा से निपटने के पुख्ता प्रबंध:नवीन शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप मंडल में आपदा से निपटने के पुख्ता प्रबंध:नवीन शर्मा
Updated Tue, 03 Jul 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झंडूता (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों में प्रशासन ने बरसात के मौसम में किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम पूरे कर दिए हैं। उपमंडल अधिकारी नागरिक झंडूता नवीन शर्मा ने बताया कि प्रशासन ने उपमंडल के तहत आने वाले सभी विभागीय अधिकारियों को बरसात के मौसम में किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रखा है।
उन्होंने कहा कि प्रशासन ने सभी हल्का पटवारियों, क्षेत्रीय कानूनगो को आपदा के समय लोगों से संपर्क में रहने और किसी भी आपदा की जानकारी तुरंत विभागीय अधिकारियों को देने को कहा गया है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र की सभी सड़कों को दुरुस्त रखने के साथ ही झंडूता मांडवा शाहतलाई सड़क पर चौकसी बरतने के लिए कहा गया है ताकि पहाड़ी के साथ लगती सड़क से गुजरते समय वाहनों के अलावा पैदल चलने वाले लोग सुरक्षित रह सकें।
उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में आईपीएच, बिजली बोर्ड के साथ ही स्वास्थ्य विभाग को भी आपदा के समय सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। उपमंडल अधिकारी ने लोगों से आह्वान किया है कि बरसात के मौसम में साथ लगते नदी नालों को पार करते समय सावधानी बरतें।
विज्ञापन
उन्होंने सीर खड्ड के साथ बसे लोगों को चौकस रहने के साथ ही लोगों से किसी भी आपदा की सूचना तुरंत प्रशासन को देने को कहा ताकि लोगों की आपदा के समय सुरक्षा की जा सके।
---------------------