{"_id":"5aa2c1d14f1c1bb9758b47ed","slug":"181520615889-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनर्वा के छात्र का चयन इंडियन मिल्ट्री कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनर्वा के छात्र का चयन इंडियन मिल्ट्री कॉलेज
Updated Fri, 09 Mar 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
स्कूल प्रबंधन ने किया सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिलासपुर।
घुमारवीं के मिनर्वा स्कूल के भवेश शर्मा का चयन इंडियन मिल्ट्री कॉलेज देहरादून के लिए हुआ है। इसके पहले स्कूल के पांच छात्र सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए थे। इससे स्कूल स्टाफ और परिजनों में खुशी की लहर है। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन द्वारा शुक्रवार को स्कूल में छात्र को सम्मानित भी किया गया। प्रधानाचार्य परवेश चंदेल ने बताया कि राष्ट्रीय इंडियन मिल्ट्री कॉलेज देहरादून में प्रवेश के लिए परीक्षा साल में दो बार होती है। एक साल में पूरे देश से केवल 50 बच्चे ही प्रवेश पाते हैं। यह अभिक्षमता परीक्षा होती है। इसमें मुख्यत: अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान और विज्ञान, तर्क-वितर्क तथा गणित से संबंधित प्रश्न पूछे जाते है।