फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   नेहा चलाएगी ‘गर्व से कहो हम भारतीय हैं’ हस्ताक्षर अभियान

नेहा चलाएगी ‘गर्व से कहो हम भारतीय हैं’ हस्ताक्षर अभियान

Tue, 19 Dec 2017 11:21 PM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
नेहा चलाएगी ‘गर्व से कहो हम भारतीय हैं’ हस्ताक्षर अभियान
अमर उजाला - फोटो : amarujala
बिलासपुर। जिले के ऋषिकेश गांव की बेटी व मिस ग्लोरी ऑफ इंडिया और अखंड भारत का खिताब जीत चुकी नेहा चौधरी ‘गर्व से कहो हम भारतीय हैं’ हस्ताक्षर अभियान शुरू करने जा रही है। इस अभियान को चलाने का उद्देश्य राष्ट्रीय स्वाभिमान के लिए इंडिया का नाम अधिकृत रूप से भारत किए जाने का है। इस अभियान को नेहा चौधरी नववर्ष 2018 से हिमाचल से शुरू करने जा रही है।
विज्ञापन


घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत ऋषिकेश गांव की नेहा चौधरी ने देशहित और राष्ट्रीय स्वाभिमान के लिए ‘गर्व से कहो हम भारतीय हैं’ संदेश के साथ इंडिया का नाम अधिकृत रूप से भारत करने का संकल्प लिया है। इसके लिए वह नववर्ष से हस्ताक्षर अभियान शुरू करने जा रही हैं। ‘गर्व से कहो हम भारतीय हैं’ अभियान को नेहा चौधरी हिमाचल से शुरू करने जा रही हैं। इसके बाद देश के विभिन्न राज्यों में हस्ताक्षर अभियान चलाएंगी। नेहा देश के नेताओं, समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों से भेंट कर उसने इस बारे समर्थन लेंगी। इसमें अहम बात यह है नेहा चौधरी इस हस्तक्षारयुक्त ज्ञापन को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भेंट कर इंडिया का नाम भारत करने का आग्रह करेंगी। इस अभियान को शुरू करने के लिए नेहा चौधरी ने पत्र भी तैयार कर लिया है। इस पत्र के माध्यम से वह समर्थन हासिल करेंगी।
विज्ञापन


नेहा चौधरी ने कहा कि इंडिया का नाम अधिकृत रूप से भारत करने का संकल्प लिया है। इस अभियान को हिमाचल से शुरू किया जाएगा। इसके बाद देश के नेताओं, समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों से भेंट की जाएगी। इस हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को सौंपकर इंडिया का नाम भारत करने का आग्रह करूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed