{"_id":"5a18579f4f1c1b7a548bf080","slug":"181511544735-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन महीने से लोगों को नहीं हो रही है पानी की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन महीने से लोगों को नहीं हो रही है पानी की आपूर्ति
Updated Fri, 24 Nov 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
झंडूता (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता की ग्राम पंचायत रोहल के वार्ड चंगर के लोग पानी को तरस रहे हैं। तीन माह से पानी की सप्लाई नहीं आने से लोगों को भारी परेशानियों से दोचार होना पड़ रहा है। लोगों ने इस संबंध में कई बार संबंधित विभाग को अवगत भी करवाया, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया।
चंगर के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल ने झंडूता पंचायत समिति अध्यक्ष प्रोमिला वसु को ज्ञापन सौंपा। लोगों का कहना है कि रोहल के गांव चंगर वार्ड में लगभग तीन महीने से पानी नहीं आया है। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में बताया कि उन्हें पानी कई किमी दूर से लाने को मजबूर होना पड़ रहा है।
लोगों ने जलरक्षक की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाया है। बताया कि वह ठीक प्रकार से कार्य नहीं कर रहा है। उन्होंने बताया कि शादी समारोह के लिए भी पानी टैंकर से लाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कुछ दूरी पर हैंडपंप है जिसका पानी भी पीने योग्य नहीं है। लेकिन मजबूर में लोग मटमैले पानी को पीने को मजबूर हैं। गांव के लोगों धनीराम, सुभाष, कुलदीप, शुभम, अनिल, रमेश, अशोक व नानकु राम ने बताया कि ग्रामवासी विभाग को कई बार शिकायत कर चुके है। लेकिन, कोई हल नहीं निकला। उन्होंने विभाग से मांग की है कि जल्द पानी की समस्या का समाधान किया जाए।
विज्ञापन
झंडूता आईपीएच विभाग के एसडीओ एसएस ठाकुर ने बताया कि समस्या उनके ध्यान में है। उन्होंने कहा कि विभाग जल्द ही समस्या का समाधान कर देगा। उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर सेवाएं देना विभाग का लक्ष्य है।