फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   18 thousand devotees paid obeisance at Shri Nayana Devi Temple on Makar Sankranti.

Bilaspur News: मकर संक्रांति पर श्री नयना देवी मंदिर में 18 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा

Sun, 15 Dec 2024 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 15 Dec 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
18 thousand devotees paid obeisance at Shri Nayana Devi Temple on Makar Sankranti.
श्री नयना देवी जी मंदिर में माता के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु । संवाद
-पूजा अर्चना कर परिवार की सुख शांति के लिए की प्रार्थना
विज्ञापन

-श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए थे उचित प्रबंध

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी (बिलासपुर)। मकर संक्रांति के अवसर पर विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी में करीब 18 हजार के करीब श्रद्धालुओं ने माथा टेका। श्रद्धालुओं ने मंदिर में विधिवत रूप से पूजा अर्चना की और घर परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की।

श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट सुबह 4 बजे खोल दिए गए थे। सुबह से ही अधिक संख्या में श्रद्धालू मां के दर्शनों के लिए पहुंचते रहे। हिमाचल सहित पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार से अधिक संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए थे। सुरक्षा में तैनात जवानों को पूरा दिन कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सुरक्षा कर्मियों ने पूरा दिन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा। जत्थों में श्रद्धालुओं को मां के दर्शनों के लिए भेजा गया। शाम तक श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही। रविवार की छुट्टी और मकर संक्रांति के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने मंदिर में हवन यज्ञ में आहुतियां डालीं और सुख शांति की प्रार्थना की। पूरा दिन मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंजता रहा। पंजाब के श्रद्धालुओं की ओर से मंदिर के मुख्य और निकासी द्वार पर चाय पानी की लंगर सेवा भी की जिसकी श्रद्धालुओं ने सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed