फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   जिले में स्वच्छता अभियान में बाधा बने सरकारी कर्मचारी

जिले में स्वच्छता अभियान में बाधा बने सरकारी कर्मचारी

Tue, 02 Apr 2019 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
जिले में स्वच्छता अभियान में बाधा बने सरकारी कर्मचारी

विज्ञापन
बिलासपुर। जिला में स्वच्छता अभियान और डोर टू डोर कूड़ा उठाने के अभियान में कॉलेज कालोनी और विभिन्न सरकारी विभागों में कार्य करने वाले लोग बाधा बने हुए हैं जिस कारण जिला को पूर्ण रूप से स्वच्छ बनाने के नप के प्रयास पूरे नहीं हो पा रहे हैं। वहीं अब इस संबंध में नगर परिषद की ओर से डिग्री कॉलेज प्राचार्य को नोटिस भेज कर कॉलेज कालोनी में रहने वाले प्रवक्ताओं और कर्मचारियों को डोर टू डोर कूड़ा कचरा उठाने वाली गाड़ी में गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग कर देने को कहा गया है। अगर इसके बाद भी सुधार नहीं हुआ जो इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
वहीं इस संबंध में एक पत्र उपायुक्त बिलासपुर को भी भेजा गया है जिसमें उपायुक्त कार्यालय में कार्य करने वालों के अलावा अन्य विभाग के कर्मचारियों को कूड़ा उठाने वाली गाड़ी को कूड़ा देने के निर्देश देने बारे कहा गया है।
विज्ञापन

कूड़ा उठाने वाले कर्मचारियों ने नगर परिषद को रिपोर्ट दी है कि कॉलेज कालोनी में रहने वाले कर्मचारी और प्रवक्ता अपने क्वार्टर से गीला और सूखा कूड़ा कचरा नहीं दे रहे हैं। इसके अलावा अन्य विभागों के कार्य करने वाले सरकारी कर्मचारी भी गीला और सूख कचरा देने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं जिस पर नगर परिषद ने उक्त कार्रवाई अमल में लाई गई है। यही नहीं नालों के आसपास रहने वाले लोग भी रात के अंधेरे में नालों में कूड़ा कचरा डाल रहे हैं जिस कारण शहर के नाले भी गंदगी से भरे पड़े हैं। जो गर्मी के मौसम में कई रोगों को न्योता देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट---
कॉलेज प्राचार्य को भेजा जा रहा नोटिस
कॉलेज की प्रवक्ता कालोनी के अलावा विभिन्न सरकारी विभाग के कर्मचारियों के घर से डोर टू डोर कूड़ा कचरा उठाने वाली गाड़ी में गीला और सूखा कचरा नहीं दिया जा रहा है। इस संबंध में कॉलेज प्राचार्य को नोटिस भेजा जा रहा है। इसके अलावा उपायुक्त बिलासपुर को भी इस बारे पत्र लिखा जा रहा है।

-उर्वशी वालिया, कार्यकारी अधिकारी, नप बिलासपुर
---
इनसेट...
गंदगी फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
इस संबंध में नगर परिषद से सूची मांगी है। संबंधित विभागों के कर्मचारियों के एचओडी को इस संबंध में पत्र लिख कार्रवाई करने को कहा जाएगा। गंदगी फैलाने वाले किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे।
-विवेक भाटिया, उपायुक्त, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed