{"_id":"5ca3a200bdec2209dc70d58d","slug":"171554227712-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुक्खा पहलवान ने जीता दधोल का दंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुक्खा पहलवान ने जीता दधोल का दंगल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के तहत आने वाले गांव जरोड़ा व दधोल के साथ लगती सिर खड्ड में लखदाता छिंज कमेटी की ओर से विशाल कुश्ती का आयोजन किया गया। कमेटी प्रधान सूरतराम ने बताया कि इस बार इस दंगल में काफी राशि खर्च की गई और लोगों के मनोरंजन के लिए कमेटी द्वारा सीधी कुश्तियां करवाई गईं। इस बार हिमाचल, पंजाब, राजस्थान, यूपी, बिहार, उत्तरांचल, हरियाणा, जम्मू के नामी राज्यस्तरीय पहलवानों की सीधी कुश्तियां करवाई गईं।
छोटी माली नरेश दिल्ली व हैप्पी अजनाला के बीच में हुए जिसमें हैपी विजय रहे। उन्हें कमेटी की तरफ से पांच हजार और गुर्ज दिया गया और बड़ी माली का फाइनल मुकाबला रविंद्र दिल्ली व सुक्खा राजस्थान के बीच हुआ जिसमें सुक्खा पहलवान विजेता बने। कमेटी की तरफ से 8100 रुपये नकद राशि व गुर्ज पहलवान को दिया गया। द्वितीय स्थान पर रहे पहलवानों को बड़ी माली उप-विजेता को 7000 व छोटी माली उपविजेता को 4000 नकद व गागर दी गई।
विज्ञापन
इस मौके पर कमेटी प्रधान सूरत राम, जोगिंद्र शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, सुंदर राम, सरवन, पुरुषोत्तम शर्मा, दिनेश कुमार आदि उपस्थित रहे।