फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   धनतेरस पर बिलासपुर के बाजारों में उमड़ी भीड़

धनतेरस पर बिलासपुर के बाजारों में उमड़ी भीड़

Mon, 05 Nov 2018 11:14 PM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
धनतेरस पर बिलासपुर के बाजारों में उमड़ी भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। धनतेरस पर बिलासपुर के बाजारों में ग्राहकों की काफी भीड़ उमड़ी। शाम पांच बजे के बाद सरकारी कार्यालयों से छुट्टी कर कर्मचारी अपने परिवार के सदस्यों के साथ बाजार में खरीदारी करते हुए नजर आए। पूरा का पूरा बिलासपुर बाजार लोगों से भरा हुआ था। दुकानदारों के चेहरों पर भी खासी रौनक दिखी, जबकि आभूषण विक्रेताओं का कहना था कि आज काफी संख्या में लोग खरीदारी को लेकर उमड़े हैं जिससे वह सभी खुश हैं।
धनतेरस पर लोग खरीदारी करते हैं। इस दिन मान्यता है कि सोने, चांदी के गहनों सहित कोई न कोई बर्तन खरीद कर घर ले जाया जाता है ताकि घर में बरकत बनी रहे। बिलासपुर बाजार में खरीदारी करने आए स्वदेश ठाकुर ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ धनतेरस पर खरीदारी करने आए हैं। सोने व चांदी के कुछ गहने खरीद कर घर ले जाएंगे, जबकि एक अन्य खरीदार अजय ने बताया कि वह स्पेशल बर्तन खरीदने के लिए ही बिलासपुर आए हैं। वह यहां से बर्तन खरीद कर घर ले जाएंगे।
विज्ञापन

बिलासपुर गांधी बाजार स्थित लैहर बर्तन स्टोर के मालिक लैहर सिंह ने बताया कि धनतेरस को लेकर लोगों में बर्तनों को खरीदने का खासा क्रेज रहता है। शाम सात बजे तक उनकी दुकान में लाखों रुपये के बर्तन लोग खरीद कर ले जा चुके थे। जबकि गहनों की दुकान करने वाले राज ज्वैलर ने बताया कि और दिनों के मुकाबले धनतेरस को काफी संख्या में लोगों ने खरीदारी की है। उन्होंने बताया कि आज की हुई खरीदारी से खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर एलईडी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन की खूब खरीदारी हुई, वहीं लोगों ने चांदी से बनी मूर्तियों, गहनों को भी खरीदा। इस बार पहले के मुकाबले दाम कम होने की वजह से दुकानदारों को काफी लाभ मिला। लोगों ने इस मौके पर दोपहिया वाहनों की भी खरीदारी की। घुमारवीं में भी दुकानों में काफी भीड़ रही। इलेक्ट्रॉनिक्स का व्यापार करोड़ों में होने की उम्मीद है।
------------------
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed