फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   मछली उत्पादन प्रभावित होने से पड़े रोजीरोटी के लाले

मछली उत्पादन प्रभावित होने से पड़े रोजीरोटी के लाले

Sat, 03 Nov 2018 11:17 PM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
मछली उत्पादन प्रभावित होने से पड़े रोजीरोटी के लाले

विज्ञापन
मछली उत्पादन प्रभावित होने से पड़े रोजीरोटी के लाले
कलोल में तहसीलदार ने सुनी मछुआरों की समस्याएं
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी की ओर से मनमाने तरीके से की गई डंपिंग को लेकर मछुआरों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपतहसील कलोल के तहसीलदार ने मछुआरों की शिकायत सुनी।
गौरतलब है कि कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन निर्माण से निकल रहे मलबे को गोबिंद सागर झील व उसके सहायक नालों में डंप करने पर प्रभावित मछुआरों द्वारा चेयरमैन पर्यावरण दिल्ली, एडीएम बिलासपुर, निदेशक मत्स्य विभाग बिलासपुर, एसडीएम सदर, पर्यावरण अभियंता व जिला वन अधिकारी को शिकायत की गई जिनकी शिकायतों को देखते हुए उपतहसील कलोल के तहसीलदार, पटवारी व सहायक क्लर्क की ओर से जड्डू में लोगों की समस्याओं को सुना।
विज्ञापन

जड्डू मत्स्य सहकारी सभा समिति के प्रधान कर्म सिंह ने बताया कि मछुआरों ने अवैध डंपिंग से होने वाले नुकसान को लेकर भरपाई की मांग की। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अवैध डंपिंग से मछुआरों का जीना मुश्किल हो गया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अवैध डंपिंग से मछली उत्पादन में भी कमी आई है लेकिन अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर राजेंद्र, कुंजूराम, रामपाल, घनश्याम, रोहिणी देवी, मलका, नंदलाल, राकेश, मस्तराम, श्यामलाल, कांशीराम, माया देवी, सहित जड्डू, कड़ोह, कुल्जयार, बेला-बोहड़, अरलोह, जोड़ध्यानी, पियुंगली, जंगल-थथल-चौंता गांवों के लोगों ने भाग लिया व अपनी समस्याओं से अवगत करवाया।
-----------------
..खेमराज शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed