फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   धार्मिक स्थल के सामने से निकल रहे कांवडिय़ों को रोका, हंगामा

धार्मिक स्थल के सामने से निकल रहे कांवडिय़ों को रोका, हंगामा

Mon, 20 Aug 2018 12:05 AM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
धार्मिक स्थल के सामने से निकल रहे कांवडिय़ों को रोका, हंगामा
केमरी/बिलासपुर (रामपुर)। क्षेत्र के ग्राम पृथ्वीपुर उर्फ चिडिय़ाखेड़ा में एक धार्मिक स्थल के सामने से गुजर रहे कांवड़ियों के जत्थों को दूसरे समुदाय के लोगों ने नई परंपरा बताते हुए रोक दिया। इस पर कांवड़ियों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। जिससे दोनों पक्षों में तनाव पैदा हो गया। सूचना पर एसडीएम और सीओ भी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम चिडिय़ाखेड़ा, मझरा, मालनखेड़ा के तमाम कांवड़ियों के जत्थे रविवार दोपहर करीब 12 बजे चिडिय़ाखेड़ा गांव में पजैया से बाया चिडिय़ाखेड़ा-मालनखेड़ा रोड से होते हुए अपने-अपने मंदिरों की तरफ जा रहे थे। आरोप है कि गांव में एक धार्मिक स्थल के सामने से गुजरने पर दूसरे समुदाय के लोगों ने यह कहते हुए कांवड़ियों के जत्थे रोक दिए कि वह लोग नई परंपरा डाल रहे हैं और उनके ताजियों को भी वह लोग नये रास्तों से नहीं गुजरने देते हैं। इसी बात को लेकर दोनों पक्षेां में विवाद होने लगा। विवाद की सूचना पर डायल 100 पुलिस के साथ ही केमरी थाना प्रभारी जसपाल सिंह ग्वाल भी पहुंच गए और लोगों को समझाया, मगर कोई भी मानने को तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन

मामला बढ़ने की सूचना पर एसडीएम दुर्गा शंकर गुप्ता, सीओ केमरी आशुतोष तिवारी भी बिलासपुर, भोट, खजुरिया पुलिस और पीएसी के साथ गांव पहुंच गए। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद अधिकारियों ने दोनों पक्षों के बीच आपसी राजीनामा कराकर विवाद निपटा दिया। बाद में कांवडिय़े इसी रास्ते से अपने गंतव्य को पुलिस सुरक्षा में रवाना हो गए। समझौते के दौरान पिपलिया मिश्र के पूर्व प्रधान हरदीप सिंह गिल, ग्राम प्रधान ब्रह्मस्वरुप, खेमेंद्र गंगवार, मुन्ने शाह, वाहिद, फुंदन, अहमद अली आदि मुख्य थे। एसडीएम दुर्गा शंकर गुप्ता ने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों को समझाड- बुझाकर शांत करा दिया गया है। गांव में अब कोई विवाद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed