फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बीपीएल चयन प्रक्रिया गरीबों से मजाक, भाकपा करेगी विरोध

बीपीएल चयन प्रक्रिया गरीबों से मजाक, भाकपा करेगी विरोध

Wed, 01 Aug 2018 08:29 PM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 08:29 PM IST
विज्ञापन
बीपीएल चयन प्रक्रिया गरीबों से मजाक, भाकपा करेगी विरोध

विज्ञापन
बीपीएल चयन प्रक्रिया गरीबों से मजाक, भाकपा करेगी विरोध
2500 रुपये आय सीमा करने का निर्णय गलत, किसान भी परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी का कहना है कि भाजपा के कारण देश का वातावरण खराब हो रहा है। बिजली, पानी के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। भाजपा गरीबों का मजाक उड़ा रही है। बीपीएल परिवारों के चयन में जो प्रक्रिया अपनाई जा रही है वह गलत है। भाकपा इसका देश भर में विरोध करेगी। एक से 15 अगस्त तक भाजपा की नीतियों के खिलाफ आंदोलन चलाया जाएगा।
बिलासपुर में पत्रकार वार्ता में भाकपा के प्रदेश सचिव श्याम सिंह चौहान ने बताया कि बीपीएल चयन के लिए आय सीमा 2500 की गई है। जिस हिसाब से एक दिन की दिहाड़ी 17 रुपये है, उससे दो समय की चाय भी नहीं आएगी। चाय का दाम भी आजकल दस रुपये से कम नहीं है। ऐसे में बीपीएल परिवारों के चयन के लिए गरीबों के साथ भद्दा मजाक किया जा रहा है।
विज्ञापन

इनका कहना है कि आय सीमा एक लाख रुपये प्रति वर्ष और आठ हजार रुपये प्रति माह होनी चाहिए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सके। भाकपा का कहना है कि भाजपा हिंदुओं को अपना हितैषी बताना चाहती है ताकि 2019 के लोकसभा चुनावों में उनके वोट हासिल कर सके। इसको लेकर भाकपा प्रदेश भर में आंकलन तैयार करेगी। इसके बाद आगामी रणनीति तैयार कर भाजपा के खिलाफ आंदोलन चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं भाकपा का कहना है कि देश का किसान भी परेशानी में है। कोई भी नीति नहीं बनाई जा रही है जिससे किसान आत्महत्या करने को विवश हैं। किसानों की परेशानियां दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। इनकी समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है। एक अगस्त से 15 अगस्त तक भाजपा की नीतियों का विरोध देश भर में किया जाएगा। इस मौके पर जिला सचिव लेखराज धीमान, भाकपा के राज्य सदस्य परवेश चंदेल सहित अन्य उपस्थित थे।
...खेमराज शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed