फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   सम्मान वापस न मिलने प्रदेश में चुनाव भी लड़ेगा मोर्चा

सम्मान वापस न मिलने प्रदेश में चुनाव भी लड़ेगा मोर्चा

Mon, 23 Jul 2018 01:00 AM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
सम्मान वापस न मिलने प्रदेश में चुनाव भी लड़ेगा मोर्चा
बिलासपुर। शिवपाल सिंह यादव सेक्यूलर मार्चा के प्रदेशाध्यक्ष फरहत हसन खां उर्फ फरहत मियां ने कहा है कि सम्मान वापस न मिलने पर मोर्चा पूरे प्रदेश में सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगा।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष रविवार को हल्द्वानी से बरेली जाते वक्त कुछ देर के लिए नगर के एक होटल में रुके और पत्रकारेां से बातचीत की। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि उनका संगठन पूरे प्रदेश में मजबूती के साथ उतरा है, जिससे विरोधियों के हौंसले पस्त हो गए हैं। शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व में उनका संगठन लगातार तरक्की कर रहा है, जिसके परिणाम अगामी चुनाव में देखने को मिलेंगे। सेक्यूलर मोर्चा बनाने की जरुरत क्यों पड़ी? के जबाब में उन्होंने कहा कि शिवपाल सिंह को जब सियासी दल ने पदमुक्त कर दिया तो अवाम की खिदमद करने व कार्यकर्ताओं को एक प्लेटफार्म पर बनाए रखने के लिए मार्चा का बनाना बेहद जरुरी हो गया था। अब उनके कार्यकर्ता मार्चा के बैनर तले रहकर स्वयं को और बेहद मजबूत मान रहे हैं। अगामी विधानसभा चुनाव में क्या मार्चा अपने प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारकर चुनाव लड़ेगा ? इस बात का जबाब देते हुए प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि सम्मान वापस न मिलने पर उनका संगठन चुनाव भी लड़ सकता है और पूरे प्रदेश की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारकर जीत दर्ज कराएगा। उन्होंने नगर के मोहल्ला भट्टीटोला निवासी मोहम्मद याकूब खां को पश्चिमी उप्र का सह संयोजक मनोनीत कर संगठन को और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष का फूलमालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर अनस खां, अरशद खां, रईस पाशा, इकरार, मकदूम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed