फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   अपने ही जिले में हो जेबीटी की काउंसलिंग

अपने ही जिले में हो जेबीटी की काउंसलिंग

Sat, 07 Jul 2018 11:08 PM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
अपने ही जिले में हो जेबीटी की काउंसलिंग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। जेबीटी की काउंसलिंग के लिए जा रहे छात्रों ने सरकार से आग्रह किया है कि उन्हें विभिन्न जिलों में घुमाने की बजाय उनके अपने जिले में ही यह काउंसलिंग की जाए तो ज्यादा बेहतर रहेगा। जेबीटी अभ्यर्थियों शिवानी सीमा, नीलम, पुरुषोत्तम, रविंद्र रिचा, नरेंद्र, हरि ओम तथा विशाल ने बताया कि इससे पहले भी धूमल सरकार के कार्यकाल में इसी तरह का निर्णय लिया गया था और हर जिले से आवेदन करने को कहा गया था।
उन्होंने बताया कि इस बार भी 9 जुलाई को मंडी, 10 जुलाई को शिमला और 11 जुलाई को चंबा तथा 12 जुलाई को बिलासपुर में यह साक्षात्कार रखे गए हैं। इन अभ्यर्थियों का कहना है कि जब जेबीटी की काउंसलिंग के लिए जिला कैडर है तो अपने जिले में ही काउंसलिंग होनी चाहिए क्योंकि अन्य जिलों में जाकर हर अभ्यर्थी के लिए यह संभव नहीं है कि वह हर दिन नए स्टेशन पर जाकर काउंसलिंग में भाग ले।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि धूमल सरकार से पहले यह पॉलिसी अलग थी तथा अपने जिले में ही है काउंसलिंग हुआ करती थी लेकिन उन्होंने इसे बदला और टेट मेरिट के बाद यह काउंसलिंग हर जिले में कर दिया और साथ में यह भी कह दिया कि हर अभ्यर्थी हर जिले में काउंसलिंग में भाग ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed