फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   घुमारवीं अस्पताल में खुलेगा जन औषधि केंद्र

घुमारवीं अस्पताल में खुलेगा जन औषधि केंद्र

Wed, 30 May 2018 11:21 PM IST
Updated Wed, 30 May 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं अस्पताल में खुलेगा जन औषधि केंद्र
घुमारवीं (बिलासपुर)। सिविल अस्पताल घुमारवीं की रोगी कल्याण समिति की बैठक बुधवार को एसडीएम शशिपाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में घुमारवीं के विधायक राजेंद्र गर्ग ने विशेष रूप से शिरकत की।
विज्ञापन

विधायक राजेंद्र गर्ग ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं पर करोड़ों रुपये का बजट खर्च कर रही है ताकि लोगों को कोई असुविधा न हो। बैठक में लोगों को सस्ती दवाइयां उपलब्ध करवाने के लिए अस्पताल परिसर में जन औषधि केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया। इसका संचालन रोगी कल्याण समिति करेगी। इससे सिविल अस्पताल में आने वाले मरीजों को अस्पताल परिसर में ही सस्ती दवाइयां उपलब्ध हो सकेंगी। इसके अलावा अस्पताल परिसर में रोगी कल्याण समिति की अन्य दुकानों में खुलने वाली मेडिकल स्टोर के विक्रेताओं को दवाइयों पर 10 फीसदी डिस्काउंट देना होगा।
विज्ञापन

बैठक में रोगी कल्याण समिति की दुकानें उसी व्यक्ति को देने का निर्णय लिया, जो स्वयं दुकानों का संचालन करेगा। बैठक में एसडीएम ने बीएमओ को दुकानों की टेंडर प्रक्रिया एक माह के भीतर पूरी करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अस्पताल परिसर में पार्किंग की समस्या सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर बीएमओ डॉ. कमल किशोर, जिला पार्षद पुरुषोत्तम शर्मा, डॉ. दिवेश शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष गीता महाजन, व्यापार मंडल प्रधान हेमराज सांख्यान, राजेश शर्मा, रतन लाल, सुरेश चंदेल सहित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

रोगी कल्याण समिति के माध्यम से रखे गए कर्मियों को विधायक राजेंद्र गर्ग ने अपने जन्मदिन पर सौगात दी। बैठक में इन कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने का फैसला लिया गया। चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों का वेतन 6300 से बढ़ाकर 7200 रुपये, एक्सरे ऑपरेटर व लैब टेकभनीशियन का वेतन 10 हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपये करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed