फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   एसडीएम झंडूता के चालक रविंद्र बने महासंघ के सचिव

एसडीएम झंडूता के चालक रविंद्र बने महासंघ के सचिव

Thu, 18 Jan 2018 06:11 PM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 06:11 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम झंडूता के चालक रविंद्र बने महासंघ के सचिव
चालक महासंघ बिलासपुर की जिला स्तरीय बैठक आयोजित - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बिलासपुर।
राजकीय अर्ध परिचालक और चालक महासंघ बिलासपुर की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक अध्यक्ष प्यार सिंह की अध्यक्षता में एनजीओ भवन में आयोजित की गई। इसमें जिला कार्यकारिणी और विभागों के चालक और परिचालकों ने भाग लिया।


बैठक में पूर्व कोषाध्यक्ष बनारसी दास को स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त होने के उपरांत सम्मानित किया गया। रिक्त कोषाध्यक्ष के पद पर रविंद्र कुमार को नियुक्त किया गया। पंकज गुलेरिया चालक एसडीएम झंडूता को सचिव चुना गया। चालकों परिचालकों की समस्या पर मंथन किया गया। चालक परिचालक महासंघ ने प्रदेश सरकार से मांग उठाई कि विभागों में जो निजी गाड़ियां चलाई जा रही हैं उन्हें हटाया जाए। इसके अलावा जो चालकों के पद रिक्त चल रहे हैं, उन्हें जल्द से जल्द भरा जाए। वर्ष 2003 में जो पेंशन बंद कर दी गई है उसे बहाल किया जाए। जिला महासंघ के महासचिव संतराम मराठा ने कार्यकारिणी के सदस्यों, विभागों के चालक और परिचालक का बैठक में भाग लेने पर आभार प्रकट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed