{"_id":"5a524b514f1c1b35198b55a2","slug":"171515342673-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैरी में पुलिस ने पकड़े नशे के कैप्सूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैरी में पुलिस ने पकड़े नशे के कैप्सूल
Updated Sun, 07 Jan 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
Drugs
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बरमाणा (बिलासपुर)।
बरमाणा पुलिस ने छापे के दौरान बैरी में एक केमिस्ट की दुकान से नशे के कैप्सूल बरामद किए हैं। कैप्सूलों के किसी बड़े नशे के न होने से आरोपी केमिस्ट को जमानत मिल गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। तलाश की जा रही है कि यह कैप्सूल कहां से आए।
थाना बरमाणा प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि इलाके में बढ़ती हुई नशाखोरी को रोकने के लिए उनकी टीम संदिग्ध जगहों पर छापेमारी कर रही है। रविवार शाम को भी जब पुलिस ने छापेमारी के दौरान बैरी स्थित एक दवाई की दुकान की तलाशी ली तो उन्हें वहां नशे के 300 कैप्सूल मिले। पुलिस ने उन्हें मौके पर ही जब्त कर आरोपी केमिस्ट को हिरासत में ले लिया। बाद में जमानत पर उसे छोड़ दिया गया। एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।