फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   एनओसी नहीं मिलने से पक्की नहीं हो रहीं 145 सड़कें

एनओसी नहीं मिलने से पक्की नहीं हो रहीं 145 सड़कें

Sat, 23 Dec 2017 11:19 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
एनओसी नहीं मिलने से पक्की नहीं हो रहीं 145 सड़कें
- फोटो : file photo
बिलासपुर। श्रीनयनादेवी विस क्षेत्र और सदर क्षेत्र में करीब 145 सड़कें ऐसी हैं जिन्हें चाहकर भी लोक निर्माण विभाग अपने अधीन नहीं ले पा रहा है। उक्त सड़कों का निर्माण कहीं पंचायत ने करवाया है तो कहीं नाबार्ड सहित अन्य फंडों से हुआ है। लेकिन वन विभाग से एनओसी नहीं मिल रही है। इस कारण उक्त सड़कों का न रखरखाव हो पा रहा है न ही लोनिवि टारिंग कर इन्हें पक्का कर पा रहा है।
विज्ञापन


हालांकि लोक निर्माण विभाग चाहता है कि उक्त सड़कों को अपने अधीन लेकर बेहतर बनाया जाए। उक्त सभी सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बनाई गई हैं ताकि हर गांव को सड़क सुविधा से जोड़ा जा सके। उक्त सड़कें कहीं पंचायत ने अपने स्तर पर बनाई हैं तो कहीं विधायक निधि से और कहीं नाबार्ड से मिले पैसे से इनका निर्माण किया गया है। जब लोनिवि ने इन सड़कों को अपने अधीन लेने का कार्य शुरू किया तो वन विभाग की एनओसी लेनी जरूरी थी, क्योंकि सड़कों का कुछ भाग वन विभाग की जमीन पर भी है। ऐसे में लोक निर्माण विभाग ने फाइलें बनाकर वन विभाग को भेजी हैं। लेकिन सालों से यह फाइलें वन विभाग के कार्यालयों के चक्कर काट रही हैं। वहीं लोक निर्माण विभाग चाहकर भी इन सड़कों का रखरखाव और पक्का करने का कार्य नहीं कर पा रहा है। इस कारण सड़कों की हालत दयनीय बनी हुई है। लोग जान पर खेलकर इन सड़कों में सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन एसके शर्मा व वीएन पराशर ने बताया कि उक्त सड़कों के मामलों में वन विभाग से एनओसी का इंतजार है। जैसे ही एनओसी मिलेगी सड़कों को लोनिवि के अधीन लेकर कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्जनों पंचायतों के हजारों लोगों को मिलेगी बेहतर सुविधा
अगर इन सड़कों को वन विभाग की ओर से एनओसी मिल जाए तो दर्जनों पंचायतों के सैकड़ों लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी। वहीं उक्त सड़कों को पक्का भी किया जाना है। लेकिन एनओसी नहीं मिलने के कारण आज भी हजारों लोग परेशानियों से दोचार हो रहे हैं।


वन विभाग मांगता है पूरा रिकॉर्ड
जहां पहले वन विभाग के नियमों को तोड़ा गया हो वहां एनओसी लेने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। विभाग फाइल पर कई प्रकार के प्रश्न पूछता है। ऐसे में सड़क बनाने वाली एजेंसी से लेकर अन्य जानकारी मुहैया करवानी पड़ती हैं। इसके बाद में कई पंचायतों में निर्माण का रिकॉर्ड भी नहीं मिलता है ऐसे में वन विभाग एनओसी पर रोक लगा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed