{"_id":"59e63eea4f1c1bd9538b7eba","slug":"171508261610-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस के दिन लोगों ने की जमकर खरीददारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस के दिन लोगों ने की जमकर खरीददारी
Updated Tue, 17 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर।
धनतेरस पर्व पर मंगलवार को जिला भर के बाजारों में खासी भीड़ उमड़ी। इस मौके पर लोेगों ने गहनों और बर्तनों की जमकर खरीदारी की। इससे कारोबारियों के चेहरे पर भी रौनक देखने को मिली। मंगलवार सुबह से ही लोग बाजारों में खरीदारी के लिए पहुंच गए थे, दोपहर होते बाजार में तिल धरने की जगह तक नहीं थी। इससे महंगाई की वजह से मंदी की मार झेल रहे कारोबारियों को भी बढ़ी राहत मिली है। धनतेरस पर सर्राफा और बर्तनों की दुकानों में खूब खरीदारी की। त्यौहार के सीजन पर कुछ सालों से लोगों की रुचि ड्राई फ्रूट के गिफ्ट पैक खरीदने में बढ़ी है। मगर इस बार गिफ्ट पैकेट के दामों में उछाल दर्ज हुआ है। पिछले साल के मुकाबले इस साल 10 से 40 प्रतिशत अधिक दाम पर बिक रहे थे। पिछले साल जहां काजू 1600 रुपये किलो के करीब बिक रहा था, वहीं इस वर्ष काजू 1700 रुपये के करीब बिक रहे हैं। वहीं बादाम जहां 500 से 550 के बीच में बिक रहे हैं। जबकि पिस्ता के दामों में भी 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हाई ब्रांड मिठाइयों के दामों में भी 10 से 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।