फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   दिवाली में पटाखे नहीं चलाएगा ब्राह्मण मंच

दिवाली में पटाखे नहीं चलाएगा ब्राह्मण मंच

Sun, 15 Oct 2017 12:21 AM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
दिवाली में पटाखे नहीं चलाएगा ब्राह्मण मंच
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर।
इस दीपावली में जागरूक ब्राह्मण मंच के सभी पदाधिकारी और सदस्य पटाखे नहीं जलाएंगे। पर्यावरण को होने वाले नुकसान को देखते हुए शनिवार को आयोजित बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक का आयोजन धौलरा मंदिर में किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंच के प्रधान सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य नरेश सोहड़ ने की। बैठक में पूर्व प्रशासनिक अधिकारी केडी लखनपाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधान ने कहा कि मंच की सदस्यता एक अभियान के तौर बढ़ाई जाए, ताकि संगठन को मजबूत किया जा सके। शनिवार को हुई बैठक में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं ने अधिक संख्या में भाग लिया। बैठक में चर्चा के दौरान सभी ने माना की साधन संपन्न लोगों को किसी भी प्रकार का आरक्षण नहीं दिया जाना चाहिए। जो साधनों से वंचित है उन्हें आरक्षण दिया मिलना चाहिए। विधानसभा और संसद में महिलाओं के आरक्षण के लिए लाए बिल को ठंडे बस्ते में डालने पर भी राजनेताओं की आलोचना की गई। मंच पदाधिकारियों ने कहा राजनेता जातियों के आधार पर लोगों को बांटकर राजनीति कर रहे हैं। मंच के वरिष्ठ उपप्रधान डॉ. रमेश, महासचिव आरडी गौतम ने कहा कि राजनेता आज भी फूट डालो और राज करो की अंग्रेजों की रणनीति पर काम कर रहे हैं। इसलिए संस्था के माध्यम से इन चीजों का विरोध करना जरूरी हो गया है। बैठक को संबोधित करते हुए केडी लखनपाल ने कहा कि समाज की व्यवस्था में जो कमियां है और बच्चों में संस्कार दिन-प्रतिदिन गिरते जा रहे हैं। उन पर भी इस संस्था को काम करना चाहिए। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि इस बार मंच के सभी सदस्य दीपावली को पटाखे नहीं चलाएंगे, ताकि प्रदूषण न फैले ओर लोगों की सेहत पर इसका विपरीत प्रभाव न पड़े। बैठक में बरठीं से मनोज को जिला कार्यकारिणी प्रचार सचिव मनोनीत किया गया। बैठक में बाबूराम गौतम, मनोहर लाल शर्मा, शांति खजुरिया, प्रेमलाल पराशर, कल्पना गौतम, सावित्री, निर्मला, वीडी गौतम, दीपारानी, सावित्री देवी, कला देवी, अंजना देवी, शीला, डॉ. गोपालदास, किशोरी लाल, खुशीराम, प्रेमलाल गौतम, सागरदत्त, श्रीराम, देशराज, चमनलाल, रामेश्वर कौशल, बिशनदास और मनोज सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed