{"_id":"69074c6d74b1c4fab408f085","slug":"17-children-appeared-for-the-golden-jubilee-middle-merit-scholarship-examination-in-the-district-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-147604-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जिले में 17 बच्चों ने दी स्वर्ण जयंती मिडिल मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जिले में 17 बच्चों ने दी स्वर्ण जयंती मिडिल मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा
Sun, 02 Nov 2025 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 02 Nov 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
एक केंद्र में हुई आयोजित, आठ विद्यार्थी रहे अनुपस्थित
प्रदेश भर से चयनित 100 बच्चों को आठवीं कक्षा तक मिलेगी छात्रवृत्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रदेश भर में स्वर्ण जयंती मिडिल मेरिट छात्रवृत्ति योजना के दूसरे चरण की परीक्षा रविवार को हुई। जिले में 17 बच्चों ने यह परीक्षा दी। दूसरे चरण की परीक्षा के लिए 25 बच्चों का चयन किया गया था। परीक्षा में आठ बच्चे अनुपस्थित रहे।
परीक्षा राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में हुई। बच्चों को सिर्फ एडमिट कार्ड और पैन ले जाने की ही अनुमति मिली। परीक्षा दोपहर 1:00 बजे से दोपहर 3:15 बजे तक हुई। परीक्षा केंद्र पर सुबह 11:30 बजे से ही बच्चों ने पहुंचना शुरू कर दिया था। बच्चों को 12:30 बजे प्रवेश दिया गया। प्रवेश देने के बाद बच्चों के प्रवेश पत्र की जांच की गई। यह परीक्षा एससीईआरटी सोलन की ओर से कराई गई। प्रदेश भर से परीक्षा में योग्यता के आधार पर 100 विद्यार्थियों को तीन साल के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। विद्यार्थियों को कक्षा छठी में 4,000 रुपये प्रति माह, सातवीं कक्षा में 5,000 रुपये प्रति माह और आठवीं कक्षा में 6,000 रुपये प्रति माह छात्रवृत्ति दी जाएगी। प्राचार्य डाॅ. पीएस कटवाल ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से हुई।