फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   1695 candidates will appear for HAS examination at six examination centers in the district

Bilaspur News: जिले में छह परीक्षा केंद्रों पर 1695 अभ्यर्थी देंगे एचएएस की परीक्षा

Sat, 28 Jun 2025 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
1695 candidates will appear for HAS examination at six examination centers in the district
जिला प्रशासन ने परीक्षा को लेकर की तैयारी पूरी
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र पर स्वीकार नहीं होगी किसी प्रकार की देरी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में आज 1695 अभ्यर्थी हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचएएस) परीक्षा देंगे। परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर ओमकांत ठाकुर ने दी।
उन्होंने बताया कि बिलासपुर शहर के चार परीक्षा केंद्र छात्रा पाठशाला, छात्र पाठशाला, आईटीआई और सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल रौड़ा सेक्टर-2 में 1168 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। घुमारवीं उपमंडल के दो परीक्षा केंद्र छात्र और छात्रा पाठशाला में 527 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने सभी परीक्षार्थियों से आग्रह किया कि वे परीक्षा के दिन प्रिंटेड प्रवेश पत्र अवश्य साथ लाएं और निर्धारित समय के भीतर परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर लें। सुबह के सत्र में 9:30 बजे के बाद और दोपहर के सत्र में 2 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। कहा कि जो परीक्षार्थी दूरदराज के क्षेत्रों से आ रहे हैं, वे अपनी यात्रा का समय और साधन पूर्व में ही सुनिश्चित कर लें। किसी भी प्रकार की देरी परीक्षा केंद्र पर स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि परिवहन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए एचआरटीसी को निर्देश दिए गए हैं कि सभी चालकों को इस परीक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएं। निजी बस संचालकों को भी इस बारे में सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम बिलासपुर सदर को सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 163 बीएनएसएस लागू करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित कर दी गई है। विद्युत बोर्ड को परीक्षा के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। मानव संसाधनों को तैनात रखने और पूर्व तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्र अधीक्षकों को आयोग द्वारा जारी हैंडबुक के सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरश: पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, जैमर्स और वर्षा की स्थिति में फ्रिस्किंग की वैकल्पिक व्यवस्था समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed