फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   पांच से सात मई तक होगा मोरसिंघी का नलवाड़ मेला

पांच से सात मई तक होगा मोरसिंघी का नलवाड़ मेला

Sun, 28 Apr 2019 10:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
पांच से सात मई तक होगा मोरसिंघी का नलवाड़ मेला

विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर) उपमंडल घुमारवीं के तहत आने वाली ग्राम पंचायत मोरसिंघी के तहत होने वाले नलवाड़ी मेला की बैठक प्रधान राहुल चौहान की अध्यक्षता में हुई जिसमें निर्णय लिया गया की यह मेला जो 21 से 23 अप्रैल को होता था अब इसे बदल कर 5 से 7 मई को करवाने का निर्णय कमेटी ने लिया है।
प्रधान ने बताया मेले का शुभारंभ पांच मई को सुबह मुख्यातिथि उपायुक्त बिलासपुर विवेक भाटिया करेंगे। खूंटा गाड़ कर एवं पूजन के साथ मेले का आगाज होगा। वहीं, पुलवामा में हुए शहीदों को भी याद किया जाएगा। साथ ही शहीदों की पत्नियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

मेले में 5 मई को सुबह बैल पूजन के बाद पशुओं की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा और उत्कृष्ट पशुओं को दवाइयां एवं पौष्टिक आहार के साथ ईनाम भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके उपरांत इसी दिन दोपहर के बाद खेल प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी जिसमें कबड्डी, हैंडबाल, रस्साकशी, कुर्सी दौड़ आदि प्रमुख रहेंगी, जबकि रात को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा जिसमें हिमाचली और बॉलीबुड कलाकार अपनी आवाज से चार चांद लगाएंगे। दोपहर को 3 बजे से शाम 7 बजे तक लोकल कलाकारों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शाम को सांस्कृतिक संध्या दलीप सिरमौरी के नाम रहेगी।
दूसरे दिन 6 मई दोपहर 3 बजे से 7 बजे तक भी लोकल कलाकारों द्वारा संस्कृत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। साथ में शाम को सांस्कृतिक संध्या में बॉलीबुड की स्टार कलाकार वंदना महेरा सांस्कृतिक संध्या में अपनी प्रस्तुति देंगी। उसी दिन खेल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को ईनाम भी वितरित किए जाएंगे।

मुख्यातिथि प्रो कबड्डी के कप्तान अजय ठाकुर के कर कमलों द्वारा ईनाम दिए जाएंगे। 7 मई को मेले का समापन होगा। इस दिन छिंज का आयोजन भी किया जाएगा और शोभायात्रा सुबह 11 बजे से 1 बजे तक अखाड़ा स्थल तक पहुंचेगी। बैठक में केआर रतन, बीडी शर्मा, इंद्रराम शर्मा, अभिषेक सोनी, प्रधान मोरसिंघी जगदीश ठाकुर, शहजाद चौहान, रोशन लाल धीमान, प्यार सिंह, भगतराम शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed