{"_id":"5bfadcf7bdec2241946b3cfa","slug":"161543167223-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में 24 घंटे मिलेंगी नि:शुल्क दवाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में 24 घंटे मिलेंगी नि:शुल्क दवाइयां
Updated Sun, 25 Nov 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
खांसी की दवा कोरेक्स समेत करीब 347 फिक्स डोज कांबिनेशन ड्रग्ज को प्रतिबंधित किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुभम राही
बिलासपुर। क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में अब जल्द ही आपातकाल समय में भी नि:शुल्क दवाइयां मरीजों को मिल सकेंगी। अस्पताल प्रशासन जल्द ही ट्रॉमा सेंटर भवन में दवा कक्ष स्थापित करने जा रहा है जिसके चलते अब 24 घंटे मरीजों को अस्पताल प्रशासन की ओर से नि:शुल्क दवाइयां मुहैया करवाई जाएंगी। अब रात के समय आपातकाल में आने वाले मरीजों के तीमारदारों को दवाइयों के लिए इधर-उधर नहीं भटकना होगा। अब ट्रॉमा सेंटर के भीतर ही तीमारदारों को दवाइयां मुहैया हो जाएंगी।
गौर हो कि इससे पहले यहां पर स्थापित नि:शुुल्क दवा सेंटर शाम 5 बजे बंद हो जाता था, जिसके चलते मरीजों को आपातकाल समय में दवा लेने के लिए बाहर से महंगे दामों में दवा खरीदनी पड़ती है। जबकि कई बार एक ही दवा के लिए लोगों को पूरे शहर का चक्कर तक लगाना पड़ जाता है।
इन सभी परेशानियों को देखते हुए यहां पर तैनात चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश आहलूवालिया के प्रयासों से यह कार्य अस्पताल प्रशासन आरंभ करने जा रहा है ताकि मरीजों को हरसंभव बेहतर सुविधा दी जा सके। आने वाले कुछ समय में लोगों को आपातकाल में ट्रॉमा सेंटर के भीतर ही दवाइयां मिलना शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
बॉक्स...
जिला के इन केंद्रों में मिलेंगी नि:शुल्क दवा
जिला अस्पताल के साथ-साथ अब हर स्वास्थ्य केंद्र में नि:शुल्क दवा केंद्रों में भी नि:शुल्क दवाइयों की सुविधा मिलेगी। जी हां, क्योंकि मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवाई योजना के तहत अब क्षेत्रीय अस्पताल में 330, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 216, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 106, स्वास्थ्य उपकेंद्र में 43 दवाइयां उपलब्ध करवाई जा रही हैं ताकि मरीजों को घरद्वार पर ही नि:शुल्क दवाइयों की सुविधा प्रदान हो।
इनसेट...
जल्द ही दवा सेंटर शुरू होगा
जल्द ही 24 घंटे नि:शुल्क दवा सेंटर का आरंभ कर दिया जाएगा। यह सेंटर स्थान चेंज करके ट्रॉमा सेंटर में बनाया जाएगा ताकि आपातकालीन समय में मरीज को दवाई लेने के लिए बाहर न जाना पड़े।
....डॉ. राजेश आहलूवालिया, चिकित्सा अधीक्षक, बिलासपुर