फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   महंगाई के खिलाफ भाकपा का प्रदर्शन

महंगाई के खिलाफ भाकपा का प्रदर्शन

Mon, 29 Oct 2018 08:16 PM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
महंगाई के खिलाफ भाकपा का प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

स्वारघाट(बिलासपुर)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी नयना देवी इकाई ने उपमंडल स्वारघाट बाजार में मोदी सरकार की वायदा खिलाफी और कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर भाजपा सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की गई।
स्वारघाट उपमंडल में किए गए प्रदर्शन की अगुवाई सीपीआई के राज्य सचिव व मंडल सदस्य भाग सिंह चौधरी ने की है। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के लाल झंडे उठाए हुए थे। स्वारघाट बस अड्डे से लेकर उपमंडल कार्यालय स्वारघाट तक लाल झंडे के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद उन्होंने उपमंडल कार्यालय स्वारघाट के बाहर बैठकर करीब आधा घंटा तक धरना दिया और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने एसडीएम स्वारघाट अनिल चौहान के माध्यम से 12 सूत्रीय मांगपत्र व ज्ञापन राष्ट्रपति को भेजा तथा एक और मांग पत्र जो स्थानीय मुद्दों पर आधारित है उसे मुख्यमंत्री हिमाचल को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें मुख्य मांग है कि मोदी सरकार ने बेरोजगारी को दूर करने के लिए आज तक कोई उचित कदम नहीं उठाया है। इसके साथ ही देश में दिनों दिन बढ़ रही महंगाई की मार और पेट्रोल व डीजल के बढ़ रहे दाम पर चिंता व्यक्त की है। इसके साथ ही किसानों के हित के लिए गठित स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट को जल्द लागू करने के लिए भी आग्रह किया है। नयना देवी इलाके के समीप सौर ऊर्जा परियोजना डोल बेहरडा में श्रम कानूनों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। श्रमिकों को कम से कम 18 हजार मासिक वेतन निर्धारित किया जाए।

धरना प्रदर्शन में राज्य परिषद के अधिवक्ता प्रवेश चंदेल, श्यामलाल ठाकुर व सुरेश चौधरी राज्य उपाध्यक्ष यूथ फेडरेशन, लेखराम धीमान, जिला सचिव, सुषमा कुमारी अध्यक्ष नारी सभा, मिड डे मील वर्कर्स की बिलासपुर इकाई की जिलाध्यक्ष कमलेश ठाकुर, रमजान मोहम्मद राज्य परिषद सदस्य, केसी राणा, किसान सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, तारा सिंह किसान सभा के सचिव, जीत चौधरी जिला सचिव, सौर ऊर्जा परियोजना डोल बेहरडा के प्रधान गोपाल व अन्य सदस्य भी शामिल हुए हैं।
।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed