{"_id":"5b8bf6e742c79252c6583df5","slug":"161535899367-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांडवा पुल के पास पहाड़ी से गिरा मलबा बना परेशानी का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांडवा पुल के पास पहाड़ी से गिरा मलबा बना परेशानी का कारण
Updated Sun, 02 Sep 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मांडवा पुल के पास पहाड़ी से गिरा मलबा, लोग परेशान
मलबा गिरने से वाहनों सहित पैदल चलना तक हो रहा मुश्किल
अमर उजाला ब्यूरो
झंडूता (बिलासपुर)। उपमंडल की झंडूता-मांडवा, शाहतलाई, बड़सर सड़क मार्ग के मांडवा पुल की पहाड़ी से गिरा मलबा वाहन चालकों के साथ ही लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। सड़क पर गिरे मलबे से कई वाहन दुर्घटना होने से बाल-बाल बचे हैं।
सड़क पर मलबा होने से लोगों को पैदल चलना भी बड़ा मुश्किल हो रहा है। उपमंडल की मुख्य सड़क होने के कारण क्षेत्र के कलोल, भड़ोलीकलां, जेजवी, मरोतन, धनी, मलराव, जड्डू, घराण, तलाई, कोसरियां, मलारी, बल्हसीणा, बुहाड़, भेड़ी, कुलज्यार सहित अन्य क्षेत्रों से लोगों का उपमंडल मुख्यालय आने का मुख्य मार्ग है। बीते दिनों हुई बारिश से सड़क पर गिरे चट्टानों को लोक निर्माण विभाग ने सड़क से हटा दिया है लेकिन सड़क पर मलबा होने के कारण लोगों को जहां पैदल चलना मुश्किल हो गया है वहीं वाहन चालकों को भी वाहन चलाना दिक्क्तें पैदा कर रहा है।
स्थानीय लोगों युवराज सिंह, श्याम सिंह, ओंकार सिंह, पवन कुमार, दिनेश कुमार, सुरेश कुमार, अमर सिंह, रमेश कुमार, अमीचंद, विपन कुमार, नीतीश कुमार, प्रकाश चंद, राजेश कुमार, अशोक कुमार, अजय कुमार, सुभाष चंद, ईश्वर दत्त, भूरी सिंह, जोगेंद्र सिंह, अरविंद, राकेश कुमार सहित अन्य लोगों ने मांडवा पुल की पहाड़ी से गिरे मलबे को हटाने की लोक निर्माण विभाग से मांग की है। वहीं लोक निर्माण विभाग झंडूता के कनिष्ठ अभियंता राजेंद्र सिंह के अनुसार सड़क पर गिरे मलबे को मौसम खुलते ही हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
----------
....सुभाष कपिल।