{"_id":"5b5499a14f1c1b43748b663e","slug":"161532271009-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिमझिम फुहारों के बीच श्री नयना देवी में लगा भक्तों का तांता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिमझिम फुहारों के बीच श्री नयना देवी में लगा भक्तों का तांता
Updated Sun, 22 Jul 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धुंध से विजिबिलिटी कम होने से चालकों को हुई परेशानी
रिमझिम फुहारों के बीच श्री नयना देवी में लगा भक्तों का तांता
धुंध से विजिबिलिटी कम होने से चालकों को हुई परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
श्री नयना देवी/जामली (बिलासपुर)। विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी मंदिर में रविवार को बारिश की रिमझिम फुहारों के बीच भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए और अपने घर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। हालांकि श्री नयना देवी की पहाड़ियां पूरी तरह से धुंध से ढकी रही। विजिबिलिटी कम होने के बावजूद भी काफी संख्या में श्रद्धालु माता जी के दर्शनों के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं को गाड़ी चलाने में काफी दिक्कत आई लेकिन उसके बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था।
श्री नयना देवी बस अड्डा से लेकर मंदिर तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं को देखते हुए मंदिर के दरवाजे 4 बजे सुबह खोल दिए गए थे। दोपहर की आरती के बाद मंदिर में काफी भीड़ एकत्रित हो गई। इसको देखते हुए श्रद्धालुओं को बेरीगेट में रोका गया और छोटे-छोटे ग्रुपों में भेजा गया।
मंदिर न्यास के अधीक्षक रामकृष्ण शर्मा और होमगार्ड के इंचार्ज परमजीत ने श्रद्धालुओं की भीड़ पर नियंत्रण बनाए रखा और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे। श्रद्धालुओं ने हवन यज्ञ और कन्या पूजन किया और अपने घर परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की और ठंडे मौसम का भी लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
--------------
....खेमराज शर्मा।