{"_id":"5b141d424f1c1b614d8b480d","slug":"161528044866-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनमंच में 251 शिकायतें, 67 का निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनमंच में 251 शिकायतें, 67 का निपटारा
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वारघाट (बिलासपुर)। स्वारघाट में रविवार को पहले जनमंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहरी विकास एवं नगर नियोजन मंत्री सरवीन चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। लोगों की 251 शिकायतों में से 67 का निपटारा किया गया। जबकि अन्य शिकायतें संबंधित विभागों को सौंपी गईं। अधिकारियों को दस दिन के भीतर शिकायतों का निपटारा करने के निर्देश दिए गए। सबसे ज्यादा पेयजल की समस्याएं सामने आईं। मंत्री सरवीन चौधरी ने आईपीएच अधिकारियों को जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।
सरवीन चौधरी ने कहा कि जनमंच कार्यक्रम के दौरान आईं शिकायतें संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपी गईं। समस्याओं का समाधान सभी विभागों को 10 दिन में सुनिश्चित करना होगा। प्रदेश सरकार ने जनता की सुविधा के लिए जनमंच कार्यक्रम की शुरुआत की है। जनमंच कार्यक्रम के दौरान सबसे ज्यादा जनता की शिकायतें पेयजल समस्या की आईं।
जनमंच कार्यक्रम में हिमाचली प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, आय प्रमाण पत्र, किसान प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, भवन की मरम्मत, कानूनी सहायता, स्वतंत्रता सेनानी पेंशन, महिला मंडलों व युवक मंडलों के पंजीकरण, बीपीएल व आईआरडीपी परिवारों के ऋण, भूमि विकास व भू संरक्षण कार्य, बंदूक व ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन पत्र, लाइसेंस नवीनीकरण के दस्तावेजी कार्यों के अतिरिक्त जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्रों के पंजीकरण, डिजिटल राशन कार्ड भी बनाए गए।
विज्ञापन
नि:शुल्क चिकित्सा शिविर स्वारघाट अस्पताल में लगाया गया। एलोपैथिक, आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक विभाग के डॉक्टरों ने 150 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा, उपायुक्त विवेक भाटिया, एसपी अशोक कुमार, एसडीएम स्वारघाट अनिल चौहान व सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
उपायुक्त बिलासपुर विवेक भाटिया ने बताया कि जनमंच कार्यक्रम के तहत कुल 251 शिकायतें व मांगपत्र पंजीकृत किए गए। 67 शिकायतों और मांगपत्रों का निपटारा कर दिया गया। जबकि, शेष शिकायतें व मांगपत्र संबंधित विभागों को शीघ्र निपटारे के लिए प्रेषित की गईं। 62 विभिन्न प्रमाण पत्र व 12 लर्निंग लाइसेंस बनाए गए। जनमंच कार्यक्रम में 36 पंचायतों के 700 से अधिक लोगों ने भाग लिया।
सिचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के 64, लोक निर्माण विभाग के 7, वन विभाग के 2, विद्युत बोर्ड के 19, पुलिस विभाग के 5, समाज कल्याण विभाग के 4, हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के 3, आबकारी एवं कराधान विभाग के 1, ग्रामीण विकास विभाग के 6, राजस्व विभाग की 1 शिकायत अथवा आवेदन पत्र प्राप्त हुए। जिन्हें समाधान के जनमंच पोर्टल पर भी अपलोड किया गया है। जनमंच कार्यक्रम में पंचायत टाली, कुटैहला, स्वाहण, बैहला, तरसूह के 46 आवेदन वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत पंजीकृत किए गए।