{"_id":"5a8efcda4f1c1bfe7e8b7108","slug":"161519320282-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलवाड़ी मेले के लिए प्लॉट आवंटन पांच से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलवाड़ी मेले के लिए प्लॉट आवंटन पांच से
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। नलवाड़ी मेले को लेकर पांच मार्च से डोम, झूलों के लिए प्लॉट आवंटित किए जाएंगे। आवंटन प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए व्यापारियों को पांच मार्च को सुबह 11:30 बजे तक 50 हजार रुपये की धरोहर राशि नकद या बैंक ड्राफ्ट के साथ जमा करवानी होगी। इसके अलावा व्यापारी को पिछले तीन सालों का अनुभव का प्रमाण पत्र भी साथ देना होगा। साथ ही पैन नंबर भी जमा करवाना होगा। एसडीएम प्रियंका वर्मा ने बताया कि राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला 17 से 23 मार्च तक बिलासपुर के लुहणू मैदान में आयोजित किया जा रहा है। मेले के लिए डोम व झूलों के प्लाटों का आवंटन 5 मार्च को 12 बजे से आरंभ होगा।
डोम, झूला प्लॉट लेने के लिए इच्छुक व्यक्ति अपनी टेक्निकल बिड पांच मार्च को 11:30 बजे तक 50 हजार रुपये की धरोहर राशि नकद या बैंक ड्राफ्ट जो कि उपायुक्त एवं अध्यक्ष राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला बिलासपुर के नाम पर हो, उपमंडल दंडाधिकारी कार्यालय में देना होगा। इसके अलावा व्यापारी को पैन नंबर व गत तीन वर्षों का अनुभव का प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करना होगा।
उपायुक्त कार्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों ने स्वेच्छा से नलवाड़ी मेले को धनराशि दी। राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए उपायुक्त कार्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों ने स्वेच्छा से 63 हजार रुपये की धनराशि एकत्रित कर जिला सांस्कृतिक निधि में जमा करवाने के लिए पंजाब नेशनल बैंक प्रबंधक को दी।