{"_id":"5a43d72e4f1c1b09788b52a1","slug":"161514395438-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई हफ्तों से रच्छेड़ा गांव के ग्रामीण प्यासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई हफ्तों से रच्छेड़ा गांव के ग्रामीण प्यासे
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के तहत दाड़ी-भाड़ी पंचायत के रच्छेड़ा गांव के लोगों को कई हफ्तों से पीने का पानी नहीं मिल रहा है। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को कड़ी मशक्कत करने के बाद पानी का प्रबंध करना पड़ रहा है।
वार्ड मेंबर गंगा देवी, रूपलाल, श्याम लाल, मस्तराम, चंपा देवी, रीना देवी, कमला देवी, सुनीता देवी, देशराज, मीरा देवी, रतनी देवी, कश्मीरा देवी, कमल देव, रानी देवी का कहना है कि दो सप्ताह में एक बार ही पानी आ रहा है। इससे भारी परेशानियों से दोचार होना पड़ रहा है। सर्दियों के मौसम में भी पानी न आने का कारण समझ से परे है। लोग दूरदराज के क्षेत्रों से पानी ढोकर ला रहे हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि विभाग के कर्मचारियों को समस्या के बारे में बताया, लेकिन अभी तक समस्या हल नहीं हुई है। लोगों ने चेताया कि अगर समय पर पानी नहीं पहुंचा तो वे आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी।
आईपीएच विभाग के एसडीओ सुरेंद्र ठाकुर का कहना है कि इस समस्या के बारे में विभाग के पास कोई जानकारी नहीं थी। जल्द ही मौके पर जाकर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।