{"_id":"5d18f4858ebc3e3cac28538d","slug":"15619165272-bilaspur-news52","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन फाइनल में ओम ने आर्य, साक्षी ने मोनिका को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन फाइनल में ओम ने आर्य, साक्षी ने मोनिका को हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिलासपुर। राज्य स्तरीय ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बिलासपुर जिला के खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया रविवार को संपन्न हो गई। कहलूर स्पोर्ट्स कांपलेक्स के इंडोर स्टेडियम में 3 दिन चली चयन प्रक्रिया के तहत विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों के मुकाबले करवाए गए।
टीम में जगह बनाने के लिए खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया। प्रत्येक मुकाबले में विनर व रनर-अप रहे खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बिलासपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे।
बिलासपुर बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील गुप्ता व महासचिव विभोर शर्मा ने बताया कि अंडर-13 सिंगल ब्वॉयज के फाइनल में ओम ने आर्य, जबकि गर्ल्स में साक्षी ने मोनिका को 2 सीधे सेटों में हराया।
विज्ञापन
अंडर-13 डबल ब्वॉयज में आर्य व ओम ने अणय व कर्णवीर को 2-0, जबकि गर्ल्स में पारुल व मोनिका ने अनविषा व आराध्या को 2-1 से शिकस्त दी। अंडर-15 सिंगल ब्वॉयज में प्रणव ने आयुष तथा डबल में कार्तिक व आयुष ने सृजन व हर्षित, अंडर-17 सिंगल ब्वॉयज में आर्य ने प्रणव तथा डबल में आर्य व प्रणव ने प्रणय व शौर्य और अंडर-19 डबल ब्वॉयज में मयंक व मोहित ने विवेक व अभिषेक को पराजित किया।