फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   सभी विभागों में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मियों का वेतन एकसमान बढ़ाया जाए

सभी विभागों में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मियों का वेतन एकसमान बढ़ाया जाए

Sun, 30 Jun 2019 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
सभी विभागों में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मियों का वेतन एकसमान बढ़ाया जाए

विज्ञापन
स्वारघाट(बिलासपुर)। स्वारघाट के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में हिंद मजदूर सभा ब्लॉक स्तर की कार्यकारिणी बैठक का आयोजन सभा के जिलाध्यक्ष जगीर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में स्वारघाट ब्लॉक के मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा के बाद कई प्रस्ताव भी पारित किए गए। बैठक में बताया कि 2016 में कुटैहला पंचायत के अंतर्गत 7 वाटर गार्डों को जुलाई 2016 से दिसंबर 2016 तक के पिछले 6 माह का वेतन आज दिन तक नहीं मिला जिससे वाटर गार्डों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बैठक में प्रस्ताव रखा गया कि सभी विभागों में कार्यरत चतुर्थ दर्जा के कर्मचारियों व मजदूरों को विशेष वेतन वृद्धि को 2012 से सभी पर एक सम्मान रूप से लागू किया जाए। साथ ही सेवानिवृत्ति के समय चतुर्थ दर्जा के कर्मचारियों को प्रदान की जा रही विशेष वेतन वृद्धि की रिकवरी की जा रही है जो सरकार की ओर से मजदूरों व कर्मचारियों के साथ एक मजाक व धोखा किया जा रहा है। प्रदेश सरकार उक्त समस्या को हल्के में आंक रही है जो कि मजदूर व कर्मचारी बर्दाश्त नहीं करेंगे। विशेष वेतन वृद्धि की रिकवरी तुरंत रोकने के आदेश सभी विभागों को जल्द दिए जाएं ताकि मजदूरों व चतुर्थ दर्जे के कर्मचारियों को हो रहे वित्तीय नुकसान से बचाया जा सके। इस मौके पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष परसराम परमार, ब्लॉक अध्यक्ष रोशन लाल, प्रचार सचिव अमरनाथ सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed