फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   जिला परिषद की बैठक में सड़क,पानी और शिक्षा पर हुई चर्चा

जिला परिषद की बैठक में सड़क,पानी और शिक्षा पर हुई चर्चा

Thu, 27 Jun 2019 09:04 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 09:04 PM IST
विज्ञापन
जिला परिषद की बैठक में सड़क,पानी और शिक्षा पर हुई चर्चा
जिला परिषद की बैठक में सड़क, पानी और शिक्षा पर चर्चा
विज्ञापन

बैठक में विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा भी की, विभिन्न विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
तलाई से दिल्ली के लिए रात्रि बस सेवा का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक अध्यक्ष अमरजीत सिंह बंग्गा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शिक्षा, सड़क और पानी की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। वहीं, उक्त समस्याओं के समाधान पर भी मंथन किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
अमरजीत सिंह बंग्गा ने अपने वार्ड कुटैहल के क्षेत्र में पड़ने वाली सड़कों, नेशनल हाईवे से वाया हैलीपैड हरिजन बस्ती डडवाल, निर्माण रौणा से धौलाधार दगडाहण सड़क का कार्य शुरू न होने, स्वाहण कटीरड़ पुगाणा रोड की वर्तमान स्थिति और गलुआ से चलैला रोड के कार्य बंद करने के कारणों के संदर्भ पर चर्चा की। इस बारे में एक्सईएन ने बताया कि मामला वन विभाग के पास है जैसे ही वन विभाग से एनओसी मिलेगी, कार्य को आरंभ करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में 14वें वित्तायोग के तहत विकास खंड झंडूता से प्राप्त ग्राम पंचायतों की वर्ष 2019-20 के लिए 39 में से 36 ग्राम पंचायतों के लिए हमारी पंचायत हमारी योजना शेल्फ का जिसमें ग्रामीण सड़कों, स्वच्छता, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं के कार्यों को सम्मिलित किया गया है, का अनुमोदन जिला परिषद की ओर से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी डीआरडीए ने मनरेगा की अनुपूरक शेल्फ के तहत विकास खंड सदर, घुमारवीं, झंडूता तथा श्री नयना देवी जी से प्राप्त 19 हजार 381 कार्य उद्यान के साथ, जिनकी राशि 167 करोड़ रुपये का वर्ष 2019.20 के शेल्फ का अनुमोदन सर्वसम्मति से किया गया।
सदन में सदस्य सुभाष ठाकुर की ओर से बम में स्वीकृत 33 केवी सब स्टेशन को शीघ्र लगाने की मांग की। इस बारे में एक्सईएन विद्युत को निर्देशित किया गया कि वे इस संबंध में उचित कार्रवाई अमल में लाएं।
जिप सदस्यों भारत भूषण, हरीश धीमान, वीना चंदेल और वंदना ने मामला उठाया कि शाहतलाई वाया बरठीं, सुन्हाणी, झंडूता, पनौल से बिलासपुर हरिद्वार बस चलाई जाए, जिसके चलने का समय शाम 7 बजे तलाई से निर्धारित हो तथा एक अन्य बस तलाई से दिल्ली के लिए रात्रि बस सेवा के रूप में चलाए जाने के लिए भी सदन में प्रस्ताव रखा गया, जिसे सदन ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। इस पर महाप्रबंधक पथ परिवहन ने विश्वास दिलाया कि इसके लिए वे अपने हेड ऑफिस के लिए पत्राचार करेंगे। सुभाष ठाकुर और भरत भूषण सदस्य जिला परिषद ने हटवाड़ में शौचालय बनाने का मुद्दा उठाया, जिस पर उप निदेशक परियोजना अधिकारी डीआरडीए संजीत सिंह ने सदन में जानकारी दी कि उनके पास शौचालय बनाने हेतु उनके पास राशि उपलब्ध है तथा उपायुक्त से अनुमति के बाद पैसा लोनिवि को उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

इस बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राजीव कुमार, सचिव जिला परिषद विनोद कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष जिला परिषद अमी चंद, सोनी तथा समस्त जिला परिषद सदस्यों व समस्त पंचायत समिति अध्यक्षों और विभिन्न लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed