{"_id":"5d14e2008ebc3e3cf317571f","slug":"156164964512-bilaspur-news23","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वारघाट में नहीं हो रही ई स्टॉम्प व ई-रजिस्ट्रेशन फीस जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वारघाट में नहीं हो रही ई स्टॉम्प व ई-रजिस्ट्रेशन फीस जमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वारघाट में जमा नहीं हो रही
ई स्टांप और ई-रजिस्ट्रेशन फीस
लोगों को फीस जमा करवाने के लिए जाना पड़ रहा 100 किलोमीटर दूर बिलासपुर
फीस जमा न होने से नहीं हो पा रही जमीन की खरीद-फरोख्त
अमर उजाला ब्यूरो
स्वारघाट (बिलासपुर)। स्वारघाट में ई स्टांप और ई-रजिस्ट्रेशन फीस जमा नहीं होने से जमीन के खरीदारों और विक्रेताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि उपमंडल स्वारघाट के यूको बैंक में ई-रजिस्ट्रेशन और ई-स्टांप की फीस जमा नहीं होने से लोगों को 45 किलोमीटर दूर बिलासपुर जाना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार सरकार की ओर से कुछ राष्ट्रीयकृत बैंकों को ई-स्टांप और ई-रजिस्ट्रेशन की फीस जमा करने के लिए प्राधिकृत किया गया है। उपमंडल स्वारघाट के लिए एकमात्र बैंक यूको बैंक को ई-स्टांप और ई-रजिस्ट्रेशन के लिए रखा गया है, जबकि बिलासपुर मुख्यालय सिर्फ दो बैंकों को यूको बैंक और कैनरा बैंक को मंजूरी मिली हुई है।
गौरतलब है कि उपमंडल स्वारघाट के तहत नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र की 24 पंचायतें आती हैं। इन सभी 24 पंचायतों के अंतर्गत अगर किसी भी व्यक्ति ने जमीन की खरीद फरोख्त करनी हो या फिर किसी ने जमीन बेचनी हो तो उसे जमीन की कीमत का सरकार की ओर से निर्धारित कुछ फीसदी धनराशि ई-स्टांप व ई-रजिस्ट्रेशन के जरिये बैंक में जमा करवाने पड़ती है, जब तक बैंक में उपरोक्त फीस जमा नहीं होती, तब तक जमीन संबंधी कोई भी रजिस्ट्री का काम पूरा नहीं हो सकता है। सीधे शब्दों में ई स्टांप और ई रजिस्ट्रेशन फीस जमा किए बिना न ही कोई जमीन बेच सकेगा और न ही कोई जमीन खरीद सकता है। लोगों को फीस जमा करवाने के लिए भाखड़ा, बस्सी, बैहल के गांवों बसे 100 किलोमीटर दूर जिला बिलासपुर मुख्यालय के बैंकों में जाना पड़ रहा है। इस कारण लोगों को धन और समय दोनों बर्बाद हो रहे हैं।
विज्ञापन
नयनादेवी क्षेत्र के तहत मेहला गांव के भाग सिंह, बेहरड़ा गांव के रामकृष्ण, मलेटा गांव के निर्मल सिंह, बस्सी गांव की बुजुर्ग महिला चिंतो देवी, झीड़ा गांव की रामकली, बैहल गांव की बग्गो देवी, पंकज शर्मा, गुज्जरहट्टी और गोरखा राम गांव ओयल का कहना है कि गत एक माह से वे यूको बैंक स्वारघाट के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी ई स्टांप और ई रजिस्ट्रेशन फीस जमा नहीं हो पा रही है।
कुछ दिन से नहीं चल रहा है सिस्टम
यूको बैंक स्वारघाट के प्रबंधक सोनम वड़ियाल का कहना है कि बीएसएनएल की ओर से ब्राडबैंड को अपग्रेड किया जा रहा है। इस कारण काफी दिनों से सिस्टम नहीं चल रहा है। इन्होंने कहा कि जल्द ही समस्या दूर हो जाएगी।