फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बंदरों के झूंड ने हमले से ग्रामीण घायल

बंदरों के झूंड ने हमले से ग्रामीण घायल

Thu, 27 Jun 2019 09:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 09:08 PM IST
विज्ञापन
बंदरों के झूंड ने हमले से ग्रामीण घायल
बंदरों ने हमला कर घायल किया ग्रामीण
विज्ञापन

पंजगाई में सुबह साढ़े पांच बजे किया हमला, लोग सहमेे
वार्ड मेंबर ने वन विभाग से की बंदरों को पकड़ने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
बरमाणा (बिलासपुर)। बरमाणा क्षेत्र के पंजगाई में वीरवार सुबह बंदरों ने एक ग्रामीण पर हमला कर उसे घायल कर दिया है। गनीमत यह रही की हमले के बाद आसपास के ग्रामीण वहां पर एकत्रित हो गए और हरिराम को बंदरों से बचा लिया गया। बाद में घायल को पंजगाई अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया।
जानकारी के अनुसार हरिराम पुत्र स्वर्गीय जयदेव रोजाना की तरह सुबह अपने काम पर जा रहा था। हरिराम फोरलेन निर्माण कंपनी में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता है। सुबह 5:30 बजे जब वह पंजगाई पहुंचा तो अचानक वहां पर एक बंदरो का झुंड उस पर आ टूटा। इससे पहले कि वह कुछ कर पाता एक बंदर ने उसे काट लिया। हरिराम के शोर मचाने पर वहां पर लोग एकत्रित हो गए। जिसके बाद बंदरों को वहां से भगाया। इसके बाद घायल को पंजगाई अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसका प्राथमिक उपचार किया गया।
विज्ञापन

वार्ड मेंबर सुनील गौतम ने कहना है कि पंजगाई क्षेत्र में दिन प्रतिदिन बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। जिससे लोगों का बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है, जबकि पंजगाई में सरकारी स्कूल भी है। जहां पर छोटे से लेकर बड़े बच्चे भी पढ़ते हैं। ऐसे में बंदरों का झुंड कभी भी किसी भी बच्चे पर हमला कर उसे घायल कर सकता है। उन्होंने कहा कि वीरवार को हुए हमले के बारे में वन विभाग को बता दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed