फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   मांग पत्र पर वार्ता नहीं की गई तो 10 से होगा आंदोलन

मांग पत्र पर वार्ता नहीं की गई तो 10 से होगा आंदोलन

Wed, 26 Jun 2019 10:52 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
मांग पत्र पर वार्ता नहीं की गई तो 10 से होगा आंदोलन

विज्ञापन

घुमारवीं(बिलासपुर)। तकनीकी कर्मचारी संघ की बैठक घुमारवीं खंड के प्रधान मस्तराम की अध्यक्षता में घुमारवीं में संपन्न हुई जिसमें संघ के प्रदेश संगठन मंत्री शालिग्राम व बिलासपुर के अध्यक्ष प्रेमलाल ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में इस बात पर हैरानी जताई कि दो बार समयबद्ध विद्युत बोर्ड प्रबंधक वर्ग को 50 सूत्रीय मांगपत्र पर वार्ता करने का नोटिस दिया लेकिन बोर्ड से वार्ता करना उचित नहीं समझा। जबकि आज प्रत्येक तकनीकी कर्मचारी पर अतिरिक्त कार्यभार पड़ता जा रहा है। जिन अनुभागों में 20 से 25 कर्मचारी होते थे उनमें अब केवल पांच या 6 कर्मचारी ही रह गए हैं।
विज्ञापन

लोगों ने तकनीकी कर्मचारियों का रात को सोना भी मुश्किल कर दिया है परंतु विद्युत बोर्ड के अधिकारी कर्मचारियों को फ्यूज वायर व मेगर उपलब्ध नहीं करवा रहे हैं। जबकि अनावश्यक सामान की विभाग में खरीददारी जारी है। संगठन मंत्री ने कहा कि इसी 9 जुलाई 2019 तक विद्युत बोर्ड प्रबंधक 50 सूत्रीय मांग पत्र पर वार्ता नहीं करता तो 10 जुलाई को तकनीकी कर्मचारी संघ की बैठक विद्युत विश्राम गृह बिलासपुर में की जाएगी जिसमें प्रबंधक वर्ग के घेराव की आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed