फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   सीएंडवी शिक्षक संघ ने उपनिदेशक प्रारंभिक के सामने रखी मांगे

सीएंडवी शिक्षक संघ ने उपनिदेशक प्रारंभिक के सामने रखी मांगे

Wed, 26 Jun 2019 10:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
सीएंडवी शिक्षक संघ ने उपनिदेशक प्रारंभिक के सामने रखी मांगे

विज्ञापन

बिलासपुर। जिला बिलासपुर के सीएंडवी शिक्षक संघ के प्रधान कश्मीर चंद की अध्यक्षता में शिक्षा उप-निदेशक प्रारंभिक बिलासपुर के साथ बैठक का आयोजन किया गया जिसमें संघ की ओर से शिक्षा उप-निदेशक को शॉल और टोपी से सम्मानित किया गया।
बैठक की कार्यवाही को जारी रखते हुए संघ के महासचिव मुकेश कुमार ने शिक्षा उपनिदेशक को समस्याओं से अवगत करवाया। इस समय सीएंडवी अध्यापकों को जो समस्या आ रही है उनमें प्रमुख तौर पर माध्यमिक पाठशाला में कला और शारीरिक अध्यापकों के पद यथावत रखने बारे, पीटीए और पैरा अध्यापकों को सरकार जल्दी से नियमित करने बारे में, रिक्त पड़े सीएंडवी अध्यापकों के 5031 पदों को जल्दी से भरे जाने की मांग की।
विज्ञापन

इसके अलावा क्राफ्ट संगीत तथा विज्ञान अध्यापकों को जो सीएंडवी की श्रेणी में आते हैं उन्हें भी ग्रेड पे 4400 देने बारे हैं। इन समस्याओं को हल करने के लिए शिक्षा उपनिदेशक ने आश्वासन दिया और इस मामले को सकारात्मक रुख दिखाने की बात कही। बैठक में संघ के पदाधिकारियों कश्मीर चंद, मुकेश कुमार, हेमराज, धर्मपाल, बिशन, शीला देवी, रामलाल, जयसिंह, खेमपाल व आनंद ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed