फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   कामधेनु का खुला दूध 11 रुपये सस्ता मिलेगा

कामधेनु का खुला दूध 11 रुपये सस्ता मिलेगा

Wed, 26 Jun 2019 11:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
कामधेनु का खुला दूध 11 रुपये सस्ता मिलेगा
डेमो - फोटो : डेंमो

विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में दुग्ध कारोबार करने वाली कामधेनु हितकारी मंच ने दूध के दामों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी कर दी है। दूध के बढ़े हुए दाम 25 जून से लागू कर दिए हैं लेकिन बढ़े हुए दामों के बावजूद भी कामधेनु का खुला दूध अन्य पैकेट बंद दूध से 11 रुपये सस्ता लोगों को मुहैया हो रहा है।
खुला दूध अब 37 रुपये की बजाय लोगों को 39 रुपये लीटर मिलेगा। जबकि कामधेनु का पैकेट बंद दूध के दाम 46 रुपये लीटर हो गया है। जबकि शिमला में दूध के दाम 49 रुपये लीटर हुआ है। कामधेनु संस्था ने करीब अढ़ाई साल बाद अपने दूध के दामों में इजाफा किया है।
विज्ञापन

ेेेबाहरी राज्यों की दुग्ध कंपनियों के दाम बढ़ाने के बाद जिले में दुग्ध कारोबार करने वाली सहकारी क्षेत्र की सबसे बड़ी संस्था कामधेनु ने भी दूध के रेट में दो रुपये की बढ़ोत्तरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे अब उपभोक्ताओं को खुला दूध 37 रुपये प्रति लीटर के बजाय 39 रुपये प्रति लीटर मिलेगा लेकिन उसके बाद भी कामधेनु का खुला दूध अन्य कंपनियों के दुध के मुकाबले 11 रुपये सस्ता लोगों को मिलेगा। खुला दूध संस्था केवल बिलासपुर व सोलन में भी बेचती है।
कामधेनु संस्था बिलासपुर और सोलन जिला के गांव से दूध एकत्रित करती है। कामधेनु संस्था प्रतिदिन 28 हजार लीटर दूध एकत्रित करती है। इसके बाद 23 हजार लीटर दूध को बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी, शिमला व सोलन के क्षेत्रों के उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाता है। संस्था की ओर से सभी जिलों में जगह-जगह पर वितरकों के माध्यम से खुला दूध उपभोक्ताओं को उपलब्ध करवाया जाता है। जबकि पांच हजार लीटर दूध से कामधेनु दुग्ध प्रोडक्ट तैयार करती है जिसमें पनीर, दंही, खोया व मिठाइयां आदि शामिल हैं लेकिन अभी तक दुग्ध से तैयार उत्पादों का दाम कामधेनु संस्थान ने नहीं बढ़ाया है।

कामधेनु हितकारी मंच के महासचिव जीतराम कौंडल ने बताया कि अढ़ाई साल पहले संस्था ने दूध के दाम बढ़ाए थे। उन्होंने कहा कि पैकेट बंद दूध 46 रुपये तो खुला दूध 39 रुपये लीटर के उपभोक्ताओं को मुहैया होगा। जबकि शिमला में 49 रुपये लीटर दूध लोगों को मुहैया होगा। यहां पर एक लीटर दूध के दाम तीन रुपये बढ़े हैं।
इनसेट...
हिमाचल में व्यास कामधेनु दूध के दाम प्रति लीटर
जिला पहले अब
शिमला 47 49
बिलासपुर 44 46
हमीरपुर 44 46
मंडी 44 46
सोलन 44 46
------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed